Headlines
Loading...
SRH vs MI Highlights: हैदराबाद ने 31 रनों से जीता मैच, मुंबई की लगातार दूसरी हार, जाने कैसा रहा मैच का हाल, मिनट To मिनट,,,।

SRH vs MI Highlights: हैदराबाद ने 31 रनों से जीता मैच, मुंबई की लगातार दूसरी हार, जाने कैसा रहा मैच का हाल, मिनट To मिनट,,,।

SRH vs MI Highlights: IPL 2024 में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़ा। हैदराबाद ने 20 ओवरों में 277 रन बनाए, ये आईपीएल इतिहास का एक टीम का सबसे बड़ा स्कोर बना। जवाब में मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत मिली और टीम अंतिम समय तक लड़ी लेकिन लक्ष्य से 31 रन दूर रह गई। हैदराबाद की इस सीजन में पहली जीत और मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड (62), अभिषेक शर्मा (63) और हेनरिक क्लासेन (80) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में कुल 18 छक्के लगे। हैदराबाद ने 277 रन बनाए, ये एक पारी का आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत मिली, रोहित और ईशान ने पहले विकेट के लिए 20 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी की। इसके बाद तिलक वर्मा ने भी धुंआधार बल्लेबाजी कर मुंबई इंडियंस के लिए उम्मीद जगाई। उन्होंने 34 मैच 64 रन बनाए, इसमें उन्होंने 6 छक्के जड़े। मुंबई लक्ष्य से 32 रन दूर रह गई।

हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट और कप्तान पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए। शाहबाज अहमद के नाम 1 विकेट रहा।

अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जड़े। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया।
टिम डेविड: 42*, रोमारियो शेफर्ड: 15*

रोमारियो शेफर्ड ने 20वें ओवर में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। ओवर में आए कुल 15 रन और सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच को 31 रनों से जीत गई।

19 ओवर के बाद: मुंबई इंडियंस का स्कोर 231/5। अब हैदराबाद की जीत कन्फर्म हो गई है।

17.6 ओवर: जयदेव उनादकट की गेंद पर बड़ा शॉट मारना चाहते थे लेकिन गेंद सिर्फ ऊँची गई। विकेट कीपर क्लासेन ने आसान कैच पकड़ा। हार्दिक के रूप में मुंबई का 5वां विकेट गिरा।

17.3 ओवर: हार्दिक पांड्या ने हवाई फायर किया, गेंद बॉउंड्री पार गिर थी थी लेकिन मयंक अग्रवाल ने अच्छा जज किया और लगभग कैच पकड़ लिया लेकिन बॉउंड्री पार खुद को जाता देख उन्होंने गेंद छोड़ दी। शानदार प्रयास, टीम के लिए पूरे 5 रन बचाए।

16 ओवरों के बाद: मुंबई का स्कोर 190 रन हो गया है। टीम को 24 गेंदों में 88 रन चाहिए।

14 ओवरों के बाद: मयंक मारकंडे के इस ओवर में कुल 12 रन आए। मुंबई का स्कोर 182 रन हो गया है।

पैट कमिंस पर सामने बड़ा शॉट मारना चाहते थे तिलक वर्मा लेकिन गेंद को दूरी नहीं मिली और मयंक अग्रवाल के लिए आसान सा कैच।

जयदेव उनादकट की गेंद पर कैच आउट हुए नमन धीर।

9 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 119 रन है। अब जीत के लिए 66 गेंदों में 159 रन चाहिए

मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन- 7.3 ओवर: तिलक वर्मा ने एक रन लिया और मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन हो गया है। अभी टीम को जीत के लिए 178 रन चाहिए।

मुंबई इंडियंस के नाम रहा पॉवरप्ले : 6 ओवरों में मुंबई इंडियंस का स्कोर 76 रन है लेकिन टीम ने दोनों ओपनर रोहित शर्मा और ईशान किशन के विकेट खो दिए हैं।

4.3 ओवर: रोहित की पारी का अंत। पैट कमिंस ने छोटी गेंद डाली, रोहित ने पुल शॉट खेला लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छे से आई नहीं। अभिषेक शर्मा ने अच्छा कैच पकड़ा।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ओर ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली। हालांकि, ईशान किशन 13 में 34 रन बनाकर आउट हुए।

एडन मार्क्रम: 42*, हेनरिक क्लासेन: 80*

SRH ने 20 ओवरों में 3 विकेट पर 277 रन बनाए हैं, ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक जड़े।

20वें ओवर में 21 रन आए। क्लासेन ने 2 छक्के और 1 चौका मारा। SRH की पारी 277 पर खत्म।

19.2 Over: क्लासेन और मार्क्रम के बीच शतकीय साझेदारी

18.4 over: टीम का स्कोर 250 हुआ।

17.5 हेनरिक क्लासेन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

हेनरिक क्लासेन ने बुमराह कडवार डाले गए 15वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारा, इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 200 हो गया है। अभी भी 32 गेंदों का खेल बाकी है।

10.6 over: पियूष चावला का ओवर महंगा जा रहा था लेकिन अंतिम गेंद पर उन्होंने बड़ा विकेट लिया, जो उन्हें संतुष्ट करेगा। अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 50 रन बना लिए हैं, ये सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी प्लेयर द्वारा सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले ट्रेविस हेड ने इसी मैच में 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। अभिषेक ने ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड कुछ मिनटों में तोड़ दिया।कोएत्जे ने बड़ा विकेट लिया। विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे ट्रेविस हेड को स्लो बाउंसर गेंद डाला, वह पीछे मारना चाहते थे लेकिन गेंद सिर्फ ऊँची गई। नमन धीर ने अच्छा कैच पकड़ा। हेड अपना काम करके गए हैं, उन्होंने 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 62 रनों की पारी खेली। SRH- 113/2 (7.5 over)

7 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 102 रन हो गया है।

पॉवरप्ले पूरी तरह सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा। पॉवरप्ले में 81 रन आए, ट्रेविस हेड 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। एक विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा है। दबाव में है मुंबई इंडियंस।

ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL का सबसे तेज अर्धशतक है। और इस सीजन का भी सबसे तेज अर्धशतक है।

5.1 ओवर: नो बॉल पर, हार्दिक पांड्या ने रिव्यु गवाया

कोएत्जे ने कमर से ऊंची गेंद डाली, अंपायर ने नो बॉल दी और फ्री हिट। लेकिन हार्दिक ने इस पर रिव्यु ले लिया लेकिन अंपायर का निर्णय सही था इसलिए मुंबई का एक रिव्यु खत्म। अब उनके पास 1 रिव्यु बचा है।

5th Over: हार्दिक पांड्या ने ओवर की शुरुआत विकेट के साथ की। लेकिन ट्रेविस हेड ने 3 चौके मारकर हैदराबाद की रन गति को बढ़ाए रखा।

4.1 ओवर: हार्दिक पांड्या के हाथ लगी सफलता। अच्छी बाउंसर, मिड ऑन के ऊपर से मारना चाहते थे मयंक अग्रवाल, लेकिन दूरी नहीं मिली और गेंद ऊँची गई। टिम डेविड ने आसान कैच पकड़ा।

4th Over: बुमराह को लेकर आए पांड्या, इस ओवर में रन गति पर कंट्रोल लगा। 5 रन आए सिर्फ, मुंबई के लिए अच्छा ओवर।

ट्रेविस हेड ने इस ओवर में 2 छक्के और 2 चौके मारे। ओवर में कुल 22 रन आए। इसके मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ेगा।

हार्दिक पांड्या ने मैच का दूसरा ओवर डाला, पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड को जीवनदान मिला। हेड ने मिड ऑन की तरफ खेला, टिम डेविड वहां खड़े थे लेकिन उनके हाथ से कैच छूट गया। देखना होगा ये कैच कितना महंगा साबित होता है।

ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट

इम्पैक्ट प्लेयर: नितीश कुमार रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव

इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमराह, क्वेना मफाका

इम्पैक्ट प्लेयर: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद

Toss- मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।