Headlines
Loading...
SRH vs MI: हैदराबाद ने तोड़ा मुंबई का घमंड, IPL इतिहास का बना सबसे बड़ा स्कोर, मैच में लगा रिकॉर्ड्सो की फुलझड़ी,,,।

SRH vs MI: हैदराबाद ने तोड़ा मुंबई का घमंड, IPL इतिहास का बना सबसे बड़ा स्कोर, मैच में लगा रिकॉर्ड्सो की फुलझड़ी,,,।

SRH vs MI: दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग के 17वें सीजन का आगाज महज कुछ ही दिन बीते हैं लेकिन रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। इसका नमूना फैन्स को आईपीएल के 8वें मैच में देखने को मिला जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में निर्धारित 20 ओवर्स में महज 3 विकेट खोकर 277 रन बना डाले और मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 278 रन का टारगेट दिया है। मजेदार बात यह रही कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया लेकिन 3 बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 50 पारियां खेली।

डेब्यू मैच में मफाका ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे मफाका ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया और वो लीग में डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए।

मफाका ने अपने डेब्यू मैच में 66 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं किया और इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में माइकल नसीर (0/62) को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2013 में मोहाली के मैदान पर पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में अपना डेब्यू किया था. इस मैच की पहली पारी में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई जिन पर आइये एक नजर डालते हैं।

आईपीएल में SRH के लिए चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

116* - हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्कराम बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
93* - एमसी हेनरिक्स और युवराज सिंह बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2017
80 - कैमरून व्हाइट और थिसारा परेरा बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु, 2013
79 - केन विलियमसन और यूसुफ पठान बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2018
77 - अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई, 2020

टी20 में एक टीम पारी में सर्वाधिक 45 की साझेदारियां

4 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु, आईपीएल 2008
4 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली, आईपीएल 2015
4 - पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, वानखेड़े स्टेडियम मुंबई, आईपीएल 2017
4 - एमआईसीटी बनाम पीसी, सेंचुरियन, एसए20 2024
4 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, आईपीएल 2024

आईपीएल की सबसे महंगी गेंदबाजी 

* 0/70 (4) - बेसिल थम्पी (SRH) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु, 2018
* 0/69 (4) - यश दयाल (गुजरात टाइटंस) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अहमदाबाद, 2023
* 0/66 (4) - ईशांत शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2013
* 0/66 (4) - मुजीब उर रहमान (पंजाब किंग्स) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2019
* 1/66 (3.5) - अर्शदीप सिंह (पंजाब किंग्स) बनाम मुंबई इंडियंस, मोहाली, 2023
* 0/66 (4) - क्वेना मफाका (मुंबई इंडियंस) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2024

आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर

277/3 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
263/5 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2013
257/5 - लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली, 2023
248/3 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात लॉयन्स, बेंगलुरु, 2016
246/5 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

21 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2013
20 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात लॉयन्स, बेंगलुरु, 2016
20 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात लॉयन्स, दिल्ली, 2017
18 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स, बेंगलुरु, 2015
18 - राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, शारजाह, 2020
18 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2023
18 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

पहले 10 ओवर के बाद उच्चतम स्कोर (आईपीएल)

148/2 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
131/3 - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अबू धाबी, 2021
131/3 - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2014
130/0 - डेक्कन चार्जर्स बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई डीवाईपी, 2008
129/0 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स, बेंगलुरु, 2016

SRH के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्द्धशतक (गेंदों द्वारा)

16 - अभिषेक शर्मा बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
18 - ट्रैविस हेड बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
20 - डेविड वार्नर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2015
20 - डेविड वार्नर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद, 2017
20 - मोइजेस हेनरिक्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, हैदराबाद, 2015
21 - डेविड वार्नर बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु, 2016
23 - हेनरिक क्लासेन बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज टीम शतक (ओवरों के हिसाब से)

6 ओवर - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई डब्ल्यूएस, 2014
6 ओवर - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु, 2017
6.5 ओवर - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई डब्ल्यूएस, 2015
7 ओवर - SRH बनाम MI, हैदराबाद, 2024

सबसे तेज आईपीएल अर्द्धशतक बनाम मुंबई इंडियंस (गेंदों द्वारा)

14 - पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स) - पुणे, 2022
18 - ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स) - मुंबई डब्ल्यूएस, 2018
18 - ट्रैविस हेड (SRH) - हैदराबाद, 2024
19 - अजिंक्य रहाणे (CSK) - मुंबई WS, 2023

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पावरप्ले में किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर

62*(25) - डेविड वार्नर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद, 2019
59*(20) - ट्रैविस हेड बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
59*(23) - डेविड वार्नर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2015
56*(26) - डेविड वार्नर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, रांची, 2014

SRH के लिए उच्चतम पावरप्ले स्कोर

* 81/1 बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
* 79/0 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद, 2017
* 77/0 बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, 2019
* 77/0 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दुबई, 2020