Headlines
Loading...
रायबरेली सदर भाजपा MLA अदिति सिंह ने खोला बड़ा राज, कहा राहुल गांधी से मेरी शादी... "मैने औरत होने की बहुत बड़ी कीमत चुकाई...

रायबरेली सदर भाजपा MLA अदिति सिंह ने खोला बड़ा राज, कहा राहुल गांधी से मेरी शादी... "मैने औरत होने की बहुत बड़ी कीमत चुकाई...

उत्तर प्रदेश रायबरेली सदर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक अदिति सिंह इन दिनों लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर चुनाव-प्रचार में व्यस्त हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली अदिति सिंह ने पत्रकार बरखा दत्त को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता 'राहुल गांधी के साथ शादी की बातों' को लेकर अपना पक्ष रखा है। अदिति सिंह ने इस इंटरव्यू में सिर्फ राहुल गांधी को लेकर ही नहीं बल्कि प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस में रहते हुए अदिति सिंह ने साल 2017 में पहला चुनाव लड़ा था और विधायक बनी थीं। इसी दौरान उनकी पहली बार राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। 2021 में अदिति भाजपा में शामिल हुई थीं।
 

'पति से तलाक हो गया, तो बच्चा कैसे', क्या मां बनीं UP विधायक अदिति सिंह, फोटो शेयर कर बोलीं- 'मेरा चंदा है तू'...

उसी दौरान मीडिया में ये खबरें आई थी कि अदिति सिंह और राहुल गांधी की शादी होने वाली है। हालांकि अदिति सिंह ने उस वक्त भी इस बात को खारिज कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने फिर से बताया है कि कैसे राहुल गांधी से शादी की बात मीडिया में आने के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया था।

अदिति सिंह बोलीं- 'मीडिया वाले तो राहुल गांधी से मेरी शादी करा रहे थे...'

अदिति सिंह ने कहा, ''ये सारी बातें तब शुरू हुई, जब मीडिया मेरी राहुल गांधी से शादी कराने की बात कर रही थी। जब ये अफवाहें चल रही थी...तो मैं बहुत परेशान हो गई थी, मैंने तो राजनीति छोड़ने का पूरा मन बना लिया था।''

अदिति सिंह ने कहा, '2017 में चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी ने मुझसे ये भी पूछा था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कितने विधायक हैं, उस वक्त भी मैंने सोचा था कि मैं ये किस पार्टी में आ गई हूं।'

अदिति सिंह बोलीं- 'औरत होने की कीमत चुकानी पड़ी...'

अदिति सिंह से जब बरखा दत्त ने पूछा कि, आपके एक्स पति अंगद सिंह का प्रियंका गांधी ने टिकट काट दिया था...क्योंकि आपने कांग्रेस छोड़ था। इसके जवाब में अदिति सिंह ने कहा, 'हा ऐसा हुआ था...एक औरत होने की कीमत चुकानी पड़ती है।'


राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर अदिति सिंह ने कहा, ''यहां कई चीजें होती हैं, ये एक फिल्म जैसी दिखती है। हां लेकिन एक महिला के तौर पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।''

बता दें कि अदिति सिंह ने राहुल गांधी से चली शादी की अफवाह को खारिज करते हुए कहा था कि, हम दोनों के बीच एक भाई-बहन जैसा रिश्ता था।