Headlines
Loading...
एक डॉक्टर ने बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया ऐसा काम की चिल्ला उठी महिला और...

एक डॉक्टर ने बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया ऐसा काम की चिल्ला उठी महिला और...

लखनऊ, ब्यूरो। उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले में एक डॉक्टर ने महिला का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके दिखाकर वह महिला के साथ संबंध बनाना चाह रहा था। लेकिन महिला उसकी एक भी बात मानने को तैयार नहीं थी। ऐसे में एक दिन उसने महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी। जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

ये था पूरा मामला

दरअसल गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए डॉक्टर दिलदार खान पर अश्लील वीडियो बनाकर संबंध बनाने के लिए प्रेशर करने सहित अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके सास ससुर की तबियत खराब रहती थी। इस कारण वह अक्सर घर आकर दवाई दे जाता था। चूंकि उसका घर में आना जाना लगा रहता था। 

घर में घुसकर जबरदस्ती करने लगा डॉक्टर

इस कारण एक दिन जब महिला बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसने वीडियो बना लिया। जिसे बाद में वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। महिला ने कहा कि एक दिन तो उसने हद ही कर दी, घर में घुसकर जबरदस्ती करने लगा, तो महिला जोर जोर से चिल्लाई, महिला को चिल्लाते देख डॉक्टर भाग गया। इसके बाद जब महिला का पति घर आया तो उसने अपने पति को पूरी बात बताई। महिला ने अपने पति के साथ थाने जाकर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

जान से मारने की धमकी दी

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी डॉक्टर ब्लैकमेल कर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। ऐसे में महिला डरी हुई थी। लेकिन जब डॉक्टर सारी हदें पार करने लगा तो महिला को पूरी बात अपने पति को बतानी ही पड़ी। क्योंकि वह महिला के साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था।