Headlines
Loading...
SRH vs MI: हैदराबाद ने टी20, IPL का रचा इतिहास, बनाया 277 का स्कोर, क्लासेन, ट्रैविस हेड, अभिषेक की 'तूफानी' पारी...MI,3/182,,,।

SRH vs MI: हैदराबाद ने टी20, IPL का रचा इतिहास, बनाया 277 का स्कोर, क्लासेन, ट्रैविस हेड, अभिषेक की 'तूफानी' पारी...MI,3/182,,,।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs MI: आईपीएल 2024 के 8वें मैच में इतिहास बना। सनराइर्जस हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। एसआरएच ने आरसीबी द्वारा बनाए गए 11 साल पहले इतिहास को बदल दिया। सनराइजर्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। पहली पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। 278 रन का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 12.5 ओवरों में 167 रन 3 विकेट खो कर बना लिया है। तिलक वर्मा 28 गेंद पर 53 रन हार्दिक पंड्या 10 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मयंक और ट्रेविस हेड ने हैदराबाद को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। ट्रेविड हेड ने 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। हैदराबाद ने 10 ओवर तक 150 के करीब का स्कोर कर लिया था। वहीं, अंत के ओवरों में हेनरिक क्लासेन और एडम मार्करम ने रिकॉर्ड साझेदारी की। आइए देखते हैं मैच में कितने रिकॉर्ड बने।

आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर277/3 - एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024

* 263/5 - आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013
* 257/5 - एलएसजी बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2023
* 248/3 - आरसीबी बनाम जीएल, बेंगलुरु, 2016
* 246/5 - सीएसके बनाम आरआर, चेन्नई, 2010

आईपीएल में SRH के लिए चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

116* - हेनरिक क्लासेन और एडन मार्करम बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
93* - एमसी हेनरिक्स और युवराज सिंह बनाम डीसी, दिल्ली, 2017
80 - कैमरून व्हाइट और थिसारा परेरा बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2013
79 - केन विलियमसन और यूसुफ पठान बनाम सीएसके, हैदराबाद, 2018
77 - अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग बनाम सीएसके, दुबई, 2020

आईपीएल के मैच में टीम पारी की सबसे अधिक संख्या में छक्के

* 21 - आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013
* 20 - आरसीबी बनाम जीएल, बेंगलुरु, 2016
* 20 - डीसी बनाम जीएल, दिल्ली, 2017
* 18 - आरसीबी बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2015
* 18 - आरआर बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020
18 - सीएसके बनाम केकेआर, कोलकाता, 2023
* 18 - एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज टीम शतक (ओवरों के हिसाब से)

* 6 ओवर - सीएसके बनाम पीबीकेएस, मुंबई डब्ल्यूएस, 2014
* 6 ओवर - केकेआर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2017
* 6.5 ओवर - सीएसके बनाम एमआई, मुंबई डब्ल्यूएस, 2015
* 7 ओवर - एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024

SRH के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्द्धशतक (गेंदों के मामले में)

* 16 - अभिषेक शर्मा बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
* 18 - ट्रैविस हेड बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
* 20 - डेविड वार्नर बनाम सीएसके, हैदराबाद, 2015
* 20 - डेविड वार्नर बनाम केकेआर, हैदराबाद, 2017
* 20 - मोइजेस हेनरिक्स बनाम आरसीबी, हैदराबाद, 2015
* 21 - डेविड वार्नर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2016

पहले 10 ओवर के बाद हाई स्कोर (आईपीएल)

* 148/2 - एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
* 131/3 - एमआई बनाम एसआरएच, अबू धाबी, 2021
* 131/3 - पीबीकेएस बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2014
* 130/0 - डेक्कन चार्जर्स बनाम एमआई, मुंबई डीवाईपी, 2008
* 129/0 - आरसीबी बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2016बुमराह की इकॉनमी रही 

सबसे कम इकानमी 

बता दें कि पूरी पारी में सिर्फ बुमराह ही ऐसे गेंदबाज रहे, जिनकी इकॉनमी 10 से कम की रही। पहले हेड ने SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाया, फिर अभिषेक ने उस रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके बाद क्लासेन आए और उन्होंने 34 गेंद में 80 रन मार दिए। ऐसा लगा कि, यहां वीडियो गेम खेला जा रहा था।