Headlines
Loading...
शारदीय नवरात्रि,,, इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा करेंगी सबका कल्याण,, जाने शुभ मुहूर्त समय और कलश स्थापना तिथि

शारदीय नवरात्रि,,, इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा करेंगी सबका कल्याण,, जाने शुभ मुहूर्त समय और कलश स्थापना तिथि


हिन्दू पंचाग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। आश्विन शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की जाएगी।

नवरात्रि के इन पूरे नौ दिनों तक शक्तिपीठ कल्याणी देवी, ललिता देवी, अलोपशंकरी देवी और पूजा पंडालों में माता के जयकारे लगेंगे और विधि-विधान से उनकी पूजा की जाएगी। ज्योतिषी बता रहे हैं कि इस बार देवी का आगमन हाथी पर हो रहा है। नवरात्र में पंचमी तिथि यानी 30 सितंबर को पंडालों में मां दुर्गा स्थापित की जाएंगी।


ज्योतिषाचार्यों की मानें तो उदय कालिक प्रतिपदा 26 सितंबर दिन सोमवार को पड़ रही है। इस बार दिनभर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। अभिजीत मुहूर्त का समय सुबह 11.36 से 12.24 तक रहेगा। शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 6 से 7.30 बजे, सुबह 9 बजे से 10.30 बजे और दोपहर 1. 30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी। ज्योतिषी बता रहे हैं कि इस बार माता हाथी पर सवार होकर आ रही है। ये बेहद शुभ सूचक है। माता काहाथी पर आगमन देश के लिए सामान्य फलदायक और वर्षा कारक होगा। अष्टमी का महानिशा पूजन दो अक्तूबर, महाअष्टमी व्रत की पूजा तीन और महानवमी की पूजा चार अक्टूबर को की जाएगी। वहीं नवरात्र का पारण पांच अक्टूबर को किया जाएगा। 


हर साल की तरह इस बार भी देश भर में दुर्गा पूजा धूम धाम से मनाने की तैयारी चल रही है। नवरात्र के लिए दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। बंगाली शिल्पकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में तेजी से जुटे हुए हैं। एक शिल्पकार ने बताया कि दुर्गा प्रतिमाओं का दाम एक लाख ₹ से लेकर 5 लाख ₹ तक आता है। माता के शृंगार के लिए कोलकाता से सामग्री मंगाई जाती है।