Headlines
Loading...
Gyanvapi Masjid Survey : आरपी सिंह को सर्वे टीम से हटाया गया , जानें इसके पीछे की वज़ह

Gyanvapi Masjid Survey : आरपी सिंह को सर्वे टीम से हटाया गया , जानें इसके पीछे की वज़ह



वाराणसी। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi masjid survey) का सर्वे लगातार तीन दिन सर्वे की टीम अंदर जा रही थी, तब टीम के सदस्य आर पी सिंह (RP Singh) को रोक लिया गया था।


उन्हें आज तीसरे दिन के सर्वे में शामिल नहीं होने दिया गया। आरपी सिंह (RP Singh) पर सूचनाएं लीक करने का आरोप लगा है। सिंह पर सर्वे की बातों को बाहर बताने के आरोप लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आज सर्वे टीम नंदी के सामने बने तालाब रूपी कुएं की तरफ गई। इससे पहले रविवार को हुए सर्वे में पश्चिमी दीवार, नमाज स्थल, वजू स्थल, के अलावा तहखाने में भी सर्वे किया गया था।


मिली जानकारी के अनुसार श्री सिंह सिंह पर सर्वे से जुड़ी सूचनाएं लीक करने का आरोप है। बता दें कि आरपी सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में एक बड़ा दावा किया है और यहां तक कह दिया है कि तहखाने में सबूत भरे पड़े हैं। वहीं सर्वे टीम के सदस्य आरपी सिंह ने कहा कि हिन्दुओं के सारे प्रतीक और सबसे अधिक सबूत तो तहखाने में मिले हैं, जो पूर्णतः सुरक्षित हैं।

इसके अलावा आरपी सिंह ने यह भी कहा था कि तहखाने में जो मलबे हैं, अगर उनकी अच्छे से जांच हो जाए तो बहुत सारे सबूत मिलने की उम्मीद है। तहखाने में जो खम्भे बने हैं, उनमें बहुत सारी मूर्तियां बनीं हुईं हैं। उन्होंने कहा​ कि आज जो कमीशन हुआ है उसमे भी बहुत सारे सबूत मिले हैं।


सर्वे पूरा होने पर डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि सर्वे टीम के किसी भी सदस्य द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण की जानकारी लीक नहीं की गई है। कोर्ट ही सर्वे की जानकारी का संरक्षक है। एक सदस्य को कल लगभग कुछ मिनटों के लिए सर्वे टीम से हटा दिया गया था। बाद में सर्वे टीम का हिस्सा बना लिया गया था।