Headlines
Loading...
यूपी : जिलाधिकारी गौरांग राठी ने संभाला भदोही का कामकाज

यूपी : जिलाधिकारी गौरांग राठी ने संभाला भदोही का कामकाज

Published from Blogger Prime Android App


भदोही । जनपद के नवागत जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मंगलवार को कोषागार पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को विदाई भी दी गई।



कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी गौरांग राठी के स्वागत में उन्हें मूर्ति और साल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं विदाई समारोह के दौरान पूर्वांचल के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक राजेश परदेसी ने गीत गाया। विदाई एवं स्वागत समारोह में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आम लोगों ने भी निवर्तमान एवं वर्तमान जिलाधिकारी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। कलेक्ट्रेट परिसर गेट पर सभी ने ग्रुप फोटो कराया। जिलाधिकारी की गाड़ी को हाथ लगाकर सम्मान पूर्वक विदा किया गया।



कार्यक्रम के बाद नवागत जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। यहां पर पूर्व विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, शिव नारायण सिंह, मुख्य कोषाधिकारी धर्मेन्द्रपति त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडेय, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार उपस्थित रहे।