Headlines
Loading...
नई दिल्ली : भीषण गरमी से कई जगह बदला मौसम का मिजाज, वहीं कई जगह पानी ने पहुंचाया राहत।

नई दिल्ली : भीषण गरमी से कई जगह बदला मौसम का मिजाज, वहीं कई जगह पानी ने पहुंचाया राहत।

                          Sumit Malviya City Reporter

नई दिल्ली। भीषण गरमी के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही लोगों को गरमी से राहत मिली है। राजस्थान में कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने यहां 19 जिलों में तीन मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को देश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे लोगों को तपती धूप से राहत मिलेगी। दरअसल इस समय पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पास है और यह धीरे-धीरे दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है। इसी के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश हो सकती है। 

वहीं मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कहा कि हम पूरे उत्तर पश्चिम भारत के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर रहे हैं। इसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल है। 5 मई तक बदली रहेगी और धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। इस दौरान तापमान सामान्य रहेगा। भीषण गरमी से लोगों को राहत मिलेगी।