Headlines
Loading...
Ajab Gajab Bimari: ऐसी बीमारी जिसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में करा दिया नाम दर्ज

Ajab Gajab Bimari: ऐसी बीमारी जिसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में करा दिया नाम दर्ज

Ajab Gajab Bimari: विश्व में ऐसी बहुत सी वस्तुएं, स्थान और लोग हैं, जो अजब-गजब कारणों की वजह से चर्चित होते हैं। और इस अनोखेपन के कारण उनमें से अधिकांश लोग गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं उन्हीं में से एक व्यक्ति देवेंद्र सुथर के बारे में। तो आइए जानते हैं उस खासियत के बारे में जिसने उन्हें चर्चा में ला दिया।

दरअसल गुजरात के हिम्मतनगर निवासी देवेन्द्र सुथर पेशे से कारपेंटर हैं और देवेंद्र की चर्चा में आने की वजह उनके हाथ और पैर की कुल मिलाकर 28 उंगलियां हैं। और इतनी उंगलियां होने की वजह से उन्हें कई काम करने में कठिनाई भी होती है और बहुत ज्यादा सावधानी रखनी पड़ती है। देवेन्द्र सुथर के इसी अनोखेपन उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज किया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, विश्व में लगभग 700-1000 लोगों में से एक कोई ऐसा मामला देखने को मिलता है।


आपको बता दें कि 43 साल के देवेंद्र सुथर को पॉलीडैक्टली नामक बीमारी है। इसी बीमारी के कारण उनके दोनों हाथों में 14 उंगलियां और और दोनो पैरों में भी 14 उंगलिया हैं। इसके अलावा, आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके दोनों पैर आपस में चिपके हुए हैं। वह अपनी अपनी इस बीमारी से निजात नहीं पा सके, क्योंकि आर्थिक मंदी के कारण सर्जरी नहीं हो पाई।

हालांकि उन्हें अपनी इस बीमारी के कारण बहुत सी परेशानियां झेलनी पड़ती है, परंतु वे काफी लोकप्रिय भी हो चुके हैं और उन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, जिनसे मिलना उन्हें काफी अच्छा लगता है। क्योंकि उनका मानना है कि उनकी इस अनोखी बीमारी के कारण चर्चा में आने की वजह से वह एक सेलिब्रिटी की तरह महसूस करते हैं। इसके अलावा देवेंद्र सुथर का कहना है कि, जब भी वह अपने हाथ-पैरों के साथ कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें देखकर बच्चे हंसने लगते हैं। देवेंद्र के अनुसार, उन्हें अपनी पॉलीडैक्टली नामक बीमारी की वजह से कई परिस्थितियों में समस्या तो होती है, परंतु वह निराश नहीं होते। उन्हें अपने नाप के जूते ढूंढने में भी दिक्कत होती है।