Headlines
Loading...
फेसबुक ने दिल्ली साइबर पुलिस की मदद से मुंबई में खुदकुशी करने का प्रयास कर रहे दिल्ली के युवक की जान बचाई

फेसबुक ने दिल्ली साइबर पुलिस की मदद से मुंबई में खुदकुशी करने का प्रयास कर रहे दिल्ली के युवक की जान बचाई

KESHARI NEWS24

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने आयरलैंड से आए फेसबुक अधिकारी की कॉल पर कार्रवाई करते हुए मुंबई में खुदकुशी करने का प्रयास कर रहे दिल्ली के युवक की जान बचाई। दरअसल, मुंबई में काम करने वाले दिल्ली के कुक ने फेसबुक पर खुदकुशी करने का पोस्ट डाला था। इस सूचना पर साइबर सेल तत्काल हरकत में आई और तकनीकी जांच कर उसकी लोकेशन पता कर मुंबई पुलिस से साझा की, जिसके बाद अवसाद ग्रस्त शख्स की जान बचाई जा सकी। 

साइबर सेल के डीसीपी अनेष रॉय ने बताया कि आयरलैंड से फेसबुक अधिकारी ने शनिवार की शाम 7:51 बजे विभाग को फोन किया था। फेसबुक के एक अधिकारी ने पुलिस को बताया कि दिल्ली का रहने वाला एक शख्स अपने फेसबुक अकाउंट पर खुदकुशी संबंधी जानकारी पोस्ट कर रहा है। यह जानकारी विभागीय ई-मेल पर भी साझा की गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए साइबर सेल ने तकनीकी जांच के आधार पर पता किया कि फेसबुक अकाउंट एक महिला का है, जिसका पता दिल्ली के यमुनापार स्थित मंडावली इलाके का है। फेसबुक के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर भी पुलिस ने प्राप्त कर लिया। 

फेसबुक की मदद से साइबर पुलिस ने रोकी खुदकुशी
साइबर सेल ने घटना की जानकारी तत्काल पूर्वी जिला पुलिस के डीसीपी को दी। तत्काल स्थानीय पुलिस की एक टीम मंडावली के उस पते पर पहुंची। पूछताछ में पता चला यह फेसबुक अकाउंट महिला का है। लेकिन उसे उसका पति इस्तेमाल करता है। वह मुंबई में एक होटल में कुक है। वह अपने घर दिल्ली आया था लेकिन पारिवारिक झगड़ा होने पर 14 दिन पहले ही मुंबई चला गया था। फिर पुलिस ने महिला के पति के फोन नंबर के जरिए उसकी लोकेशन का पता किया और मुंबई पुलिस से इसकी जानकारी साझा कर उस शख्स को बचाने के अपील की। इसके बाद मुंबई पुलिस ने भायंदर इलाके में रहने वाले उस शख्स से संपर्क किया और उससे बातचीत करते हुए उस तक पहुंच गई। 

परिजनों ने आभार जताया
साइबर सेल ने जिस तरह से फेसबुक से फोन कॉल आने पर त्वरित कार्रवाई की है, उसकी तारीफ हो रही है।