Headlines
Loading...
Varanasi Temperature - अप्रैल के अंत में गर्मी का नया रिकॉर्ड हुआ कायम, अगले तीन दिनों में 44 डिग्री का तापमान कर जाएगा पार...

Varanasi Temperature - अप्रैल के अंत में गर्मी का नया रिकॉर्ड हुआ कायम, अगले तीन दिनों में 44 डिग्री का तापमान कर जाएगा पार...

वाराणसी, ब्यूरो। अप्रैल में लगातार तीखी धूप निकल रही है। साथ ही हीट वेव चल रही है। इससे तापमान रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। स्थिति यह है कि अप्रैल के 26 दिन में शनिवार को दूसरी बार अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस (शुक्रवार को 43.2 डिग्री) पार कर गया। इसके पहले 20 अप्रैल को पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार हीट वेव चलने से 30 अप्रैल तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। आज शनिवार को भी दिन भर हीट वेव चलती रही। इस कारण लोग परेशान दिखे। 27 अप्रैल शनिवार दोपहर 1:00 बजे तक अधिकतम तापमान 43.7 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान पिछले 8 दिनों में तीसरी बार 43 डिग्री को पार कर गया है।

सात दिन का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
26 अप्रैल 43.2    25.0
25 अप्रैल 42.3    23.5
24 अप्रैल 41.8    23.8
23 अप्रैल 41.0    25.6
22 अप्रैल 40.2    25.6
21 अप्रैल 40.3    24.8
20 अप्रैल 43.7    25.8
19 अप्रैल 42.8    25.0
18 अप्रैल 40.2    22.8
17 अप्रैल 40.1    24.5
तापमान डिग्री सेल्सियस में