Headlines
Loading...
BHU में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा लगाने का आदेश आने तक मैं अनशन पर रहूंगा, चाहे इसके लिए "मेरी जीवन रहे या ना रहे"...छात्र नेता...

BHU में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा लगाने का आदेश आने तक मैं अनशन पर रहूंगा, चाहे इसके लिए "मेरी जीवन रहे या ना रहे"...छात्र नेता...

वाराणसी, ब्यूरो। काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा झंडा आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्रनेता विवेक सिंह अभिषेक के भूख हड़ताल और आमरण अनशन का शुक्रवार को तीसरा दिन है। डाक्टरों की टीम विवेक का इलाज करने में लगी हुई है।

जब विवेक सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति तानाशाह बन गए हैं और उनके कुछ अधिकारी चापलूस बन गए हैं।

कुलपति राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय ध्वज के बिल्कुल विपरीत हैं, उनके कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। अंदर-अंदर सभी अधिकारीगण भी चाह रहें हैं कि जल्द से जल्द परिसर में राष्ट्रीय ध्वज लग जाए पर कुलपति के डर से कोई कुछ बोल नहीं पा रहा है। 

विवेक सिंह ने ये भी कहा कि परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाने का आदेश आने तक मैं अनशन पर रहूंगा, चाहे इसके लिए मेरी जीवन रहे या ना रहे।