Headlines
Loading...
आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बने अभिनेता सलमान खान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में लहराया तिरंगा

आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बने अभिनेता सलमान खान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में लहराया तिरंगा




  भारत कल आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के लिए तैयार है। ऐसे में सलमान खान अब, पीएम नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो गए और उन्होंने मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट में तिरंगा फहराया।यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है जिसमें हर भारतीय को तिरंगा घर लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।



  सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की एक झलक सामने आई है। फोटोग्राफर्स द्वारा कुछ फोटोज शेयर किए गए हैं, जिसके तहत पता चला है कि इस महोत्सव में सलमान भी शामिल हो गए हैं।



अब तक अमिताभ बच्चन, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, जीतेंद्र, कंगना रनौत, गोविंदा, धर्मेंद्र, अनिल कपूर, सनी देओल और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने इस अभियान में भाग लिया है। इस सितारों के आवास पर तिरंगा फहराया गया है और इसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।