Headlines
Loading...
यूपी : आगरा किला में एक बार फिर गूंजेगी मुगलों की दास्तां, वहीं लाइटों से भी अलग ही आएगी रौनक।

यूपी : आगरा किला में एक बार फिर गूंजेगी मुगलों की दास्तां, वहीं लाइटों से भी अलग ही आएगी रौनक।


आगरा। किला में एक बार फिर मुगलाें की दास्तां गूंजेंगी। तीन वर्ष से अधिक समय से बंद चल रहे साउंड एंड लाइट शो के लिए पर्यटन विभाग ने टेंडर कर दिया है। नोएडा की ट्राइ कलर कंपनी को टेंडर मिला है। आगरा किला में झांसी के किले के समान नई तकनीकी पर आधारित साउंड एंड लाइट शो होगा, जिसमें लेजर लाइट का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

वहीं आगरा किला में साउंड एंड लाइट शो की शुरुआत वर्ष 2003-04 में हुई थी, कुछ समय बाद यह शो बंद हो गया था। पर्यटन निगम द्वारा वर्ष 2011 में पर्यटकों के लिए रात्रि आकर्षण के रूप में एक बार फिर साउंड एंड लाइट शो शुरू किया गया। प्रतिदिन शाम को इसके दो शो (हिंदी व अंग्रेजी) होते थे। उचित देखरेख नहीं किए जाने पर शो के लिए किले में लगाई गईं कई लाइटें खराब हो गई थीं। साउंड क्वालिटी भी बढ़िया नहीं थी। मार्च, 2019 में तत्कालीन कमिश्नर अनिल कुमार ने आगरा किला की विजिट के दौरान शो देखा था। उनकी विजिट के बाद एक अप्रैल, 2019 को शो अचानक बंद कर दिया गया था।

वहीं शो को अपग्रेड करने के लिए पर्यटन विभाग ने विश्व बैंक सहायतित प्रो-पुअर टूरिज्म डवलपमेंट प्रोजेक्ट में 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। इसमें अमिताभ बच्चन से वोइस ओवर दिलाने की बात कही जा रही थी। विश्व बैंक ने इसे सैद्धांतिक सहमति प्रदान नहीं की थी, जिसके चलते शो पर तीन वर्षों से ताला लटका रहा। 

वहीं पर्यटन विभाग द्वारा पिछले माह मुख्यालय स्तर पर शो की शुरुआत को टेंडर किया गया था। नोएडा की ट्राइ कलर कंपनी को यह टेंडर मिला है। अब कंपनी की टीम यहां आकर साइट विजिट करेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शो की शुरुआत की रूपरेखा तय की जाएगी।

वहीं आगरा किला में साउंड एंड लाइट शो की शुरुआत को पेपर वर्क पूरा हो चुका है। कंपनी की टीम शीघ्र यहां आकर विजिट करेगी। झांसी के किले में हो रहे साउंड एंड लाइट शो में प्रयुक्त नई तकनीकी व लेजर लाइट का इस्तेमाल शो में किया जाएगा।