Headlines
Loading...
पंजाब : लुधियाना में महिलाओं को एक हजार रुपये देने से बैंकिग में सरकार को होगी परेशानियां।

पंजाब : लुधियाना में महिलाओं को एक हजार रुपये देने से बैंकिग में सरकार को होगी परेशानियां।

                       Jaspreet Kaur Singh Reporter

पंजाब। लुधियाना में आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में सत्ता आने पर पंजाब की 18 वर्ष से ऊपर उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति महीना देने की घोषणा को पूरा करने पर पंजाब में बैकिग सिस्टम के परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ सकता है। इसको लेकर आल इंडस्ट्री एवं ट्रेड फोरम की ओर से एक पत्र पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखा है।

वहीं पत्र में इससे होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखकर इसके लिए हल निकालने की मांग की गई है। प्रधान बदीश जिन्दल की ओर से लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक हजार रुपये के वायदे के बाद पंजाब के बैंकों में महिलाओं के खाते अधिक खुलने लगे हैं। पंजाब में एक करोड़ 10 लाख के करीब महिलाएं 18 वर्ष से ऊपर उम्र की है। 

वहीं इनमें से 95 प्रतिशत महिलाओं की ओर से इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आगे आने की उम्मीद है। पंजाब में 4500 के करीब पब्लिक सेक्टर बैंक हैं। इसके मुताबिक हर बैंक को 2400 के करीब महिलाओं को यह कैश देना होगा। बात लुधियाना की करें, तो यहां 560 बैंक हैं और 12.35 लाख महिलाएं 18 वर्ष से ऊपर उम्र की हैं। इस हिसाब से बैंको 2200 महिलाओं को हर महीने यह रकम देनी होगी। 

वहीं ऐसे में बैंक कर्मियों पर यह एक नए काम का बोझ होगा, जिससे पंजाब में बैंक से संबंधित बाकी काम प्रभावित होंगे। एक कैशियर 200 कैश ट्रांजेक्शन एक दिन में कर सकता है। अगर बैकिग दिनों के हिसाब से देखा जाए, तो पचास प्रतिशत बैकिग कार्य इस काम के लिए होगा। उदाहरण के लिए इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को खातों में पैसे लेने को कहा जाता है।

वहीं लेकिन वे नहीं लेते और इंडस्ट्री को कैश वेतन देने पड़ते है। इस समय पब्लिक सेक्टर बैंकों में पहले ही स्टाफ की शार्टेज है। क्लीयरिग जोकि 24 घंटे में करना अनिवार्य होता है, इसके लिए 72 घंटे तक का समय लगता है। ऐसे में सरकार को इस सुविधा को देने के लिए बैकिग सिस्टम को प्रभावित किए बिना नया तरीका खोजना चाहिए।