Headlines
Loading...
बिहार : छपरा में 20 दिनों बाद जीजा के साथ लौटी साली ने एक बात घर वालों को बोलकर चौंकाया।

बिहार : छपरा में 20 दिनों बाद जीजा के साथ लौटी साली ने एक बात घर वालों को बोलकर चौंकाया।


बिहार। छपरा में एक जीजा पत्नी की विदाई नहीं करने पर अपनी नाबालिक साली को प्रेम जाल में फंसाकर भाग निकला। मामला जिला के गड़खा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जिसके बाद ससुर ने दामाद पर अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। लेकिन मामले में अचानक से नया मोड तब आ गया जब दो हफ्ते बाद साली महिला हेल्पलाइन पहुंची। 

वहीं अपने जीजा के साथ भागी साली ने महिला हेल्पलाइन पहुंचन के बाद एक बात कह सबको चौंका दिया। लड़की ने अपने परिवार वालों पर ही आरोप लगा दिया। लड़की का कहना है कि मैं अपनी मर्जी भागी थी क्योंकि मेरे घर वालों जबरन शादी करना चाहते थे। लड़की ने महिला हेल्पलाइन में यह कहा कि उसके घर वाले उसका बाल विवाह करवाना चाहते हैं।

वहीं जानकारी के मुताबिक लड़की के घरवालों ने जीजा को छपरा महिला हेल्पलाइन के आस पास भटकते हुए देखा। जिसके बाद उसे पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। तब सब भेद खुल गया। जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बात की सूचना महिला हेल्पलाइन के द्वारा संबंधित बीडीओ एवं एसपी को दी गई।

वहीं दूसरी तरफ़ जीजा साली के इस मामले में विगत छह अप्रैल को गड़खा थाना क्षेत्र के व्यक्ति के द्वारा दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर शीतलपुर गांव निवासी कृष्णा राम के खिलाफ बेटी के अपहरण की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बताते चलें कि करीब 12 वर्ष पूर्व कृष्णा राम की शादी सीकांति देवी के साथ हुई थी। उसके बाद उन्हें दो पुत्री और दो पुत्र भी हुए। 

वहीं दूसरी ओर ससुर का आरोप है कि दामाद मेरी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था। मारपीट की घटना से तंग आकर बेटी पिछले डेढ़ साल से मायके में ही रहने लगी थी। जिसके बाद वह अपने ससुराल वालों पर पत्नी की विदाई को लेकर हमेश दबाव बनाता था। इसी बीच जीजा छह अप्रैल को साली को लेकर भाग निकला। जिसकी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।