Headlines
Loading...
बिहार : फुलकाहा अररिया के नरपतगंज प्रखंड के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 18 में ससुर और बहू की रंगरलियों के बीच आई सास।

बिहार : फुलकाहा अररिया के नरपतगंज प्रखंड के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 18 में ससुर और बहू की रंगरलियों के बीच आई सास।


बिहार। फुलकाहा अररिया के नरपतगंज प्रखंड के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 18 में शुक्रवार की रात पुत्रवधु डोमनी देवी ने दबिया से प्रहार कर सास रुकमणी देवी की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों की सूचना पर नरपतगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर मामले की जांच की। 

वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के मायके वालों को सुपुर्द कर दिया है। यह घटना फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 18 की है। मृतका के पति जगदीश राम और बहू डोमनी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं बताया जा रहा है ससुर के साथ अवैध संबंध के विरोध करने पर बहू ने सास की हत्‍या की है। नरपतगंज पुलिस ने बहू डोमिनी देवी एवं ससुर जगदीश राम को गिरफ्तार कर पूछताछ की। फारबिसगंज एसडीपीओ राम पुकार स‍िंह घटनास्थल पर पहुंचकर स्वजन व स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की। थाना पहुंचकर गिरफ्तार किए गए आरोपित ससुर व बहू से भी कई बिंदुओं पर पूछताछ किया।

वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि जगदीश राम व उसकी बहू डोमनी देवी में अवैध संबंध था। इसका जगदीश राम की पत्नी रुकमनी देवी विरोध करती थी। इस बात को लेकर रोज विवाद होता था। मारपीट भी होती थी। शुक्रवार की रात जगदीश राम गांव में ही भोज खाने के लिए गए थे। बहू ने सोए अवस्था में सास रुकमणी देवी को दबीया से प्रहार कर दिया। इसके बाद उसकी मौत वहीं हो गई।

वहीं घटना के बाद जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं कहा जा रहा है कि डोमनी देवी गलत काम करती थी। घर में बाहर के लोगों का आना जाना रहता था। इसका लगातार सास रुकमणी देवी विरोध करती थी। लोगों की नजर में भी डोमनी देवी खराब औरत थी।

वहीं समाज के लोग भी उससे तंग रहते थे। फारबिसगंज एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने बताया कि अवैध संबंध इस हत्‍या का कारण बना है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार ससुर व बहू को जेल भेज दिया गया गया है। एफएसएल टीम को घटनास्थल पर जांच के लिए भेजा गया है।