Headlines
Loading...
उत्तराखंड : मोदी ऐप के जरिए समाज के हर वर्ग को जोड़ेगी भाजपा, वहीं ऋषिकेश में पार्टी पदाधिकारियों ने सदस्‍यों को दी इसकी जानकारी।

उत्तराखंड : मोदी ऐप के जरिए समाज के हर वर्ग को जोड़ेगी भाजपा, वहीं ऋषिकेश में पार्टी पदाधिकारियों ने सदस्‍यों को दी इसकी जानकारी।


ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी ने मोदी ऐप के जरिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने की योजना बनाई है। जिसके तहत पार्टी कार्यालय में संगठन सदस्यों को ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। रविवार को भारतीय जनता पार्टी रेलवे रोड स्थित मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष दिनेश सती की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें कार्यकर्त्ताओं को मोदी ऐप के की जानकारी दी गई।

वहीं माइक्रो डोनेशन के तहत पार्टी फंड में कार्यकर्त्ताओं की ओर से डोनेशन किया गया। इस कार्यक्रम को और वृहद रूप से चलाने के लिए मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने अमित वत्स को इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया है। मंडल अध्यक्ष ने कहा इस ऐप के माध्यम से सरकार के जितने भी जनहित के कार्य हो रहे हैं उन कार्यों जानकारी जनता को भी मिलती रहे। 

वहीं इसके लिए भी हमें हर बूथ पर पन्ना प्रमुख की टोली के साथ इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य तय करना होगा। जिसके लिए समाज के हर वर्ग को सरकार के कार्यों की जानकारी मिल सके और उन सभी लोगों को हम पार्टी की विचारधारा से भी जोड़ने का काम कर सकें।

वहीं मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इसके साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को डिजिटल माध्यम से भी जोड़ने का काम हम सब को करना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय शास्त्री, इंद्रकुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, संजय व्यास, जितेंद्र अग्रवाल, प्रदीप दुबे, जयंत किशोर शर्मा, दीपक बिष्ट, देवदत्त शर्मा, राजेश कुमार दिवाकर, सौरव गर्ग, सचिन अग्रवाल, नितिन सक्सेना, विवेक शर्मा, गंभीर सिंह मेवाड़ आदि मौजूद रहे।