Headlines
Loading...
पंजाब : चंडीगढ़ में अवैध शराब के 123 पव्वों सहित महिला हुई गिरफ्तार, वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जमानत पर किया रिहा।

पंजाब : चंडीगढ़ में अवैध शराब के 123 पव्वों सहित महिला हुई गिरफ्तार, वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जमानत पर किया रिहा।

                       Jaspreet Kaur Singh Reporter

चंडीगढ़। डड्डू माजरा के कम्युनिटी सेंटर की पिछली साइड से पुलिस ने अवैध शराब के 123 पव्वों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला की पहचान सेक्टर-38 निवासी 59 वर्षीय लीला देवी के रूप में हुई है। मलोया थाने में उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट-61-1-14 के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।

वहीं पुलिस को सूचना मिली कि एक स्थानीय महिला अवैध तरीके से शराब की तस्करी कर रही है। इस पर पुलिस की एक टीम ने महिला तस्कर पर नजर रखनी शुरू कर दी। इस दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध महिला शराब की कुछ पेटियां लेकर एरिया से निकलने वाली है। इसी आधार पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ नाकाबंदी कर पुलिस की टीम ने आरोपित महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं इससे पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 26 से आपरेशन सेल ने महिला को बीस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को एक दिन की रिमांड हासिल करने के बाद न्यायिक हिरासत भेजा गया था। जानकारी के अनुसार पकड़ी गई महिला की पहचान सेक्टर 26 बापूधाम निवासी बिमला के रुप में हुई थी। 

वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला से कुल 20.500 किलो गांजा की बोरी बरामद हुई थी। वहीं, सेक्टर 26 आपरेशन सेल की टीम एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी जब टीम सेंट कबीर स्कूल के पास पहुंची तो देखा कि वहां झाड़ियों में एक महिला छुपी हुई दिखी। जिसके बाद पुलिस ने जब उसे काबू किया था।