Headlines
Loading...
मिर्जापुर::चुनार पक्का पुल से गंगा में कल शाम को कूदे बनारस के सरायनंदन खोजवा निवासी 35 वर्षीय रोहित सेठ का शव आज सुबह मिला...

मिर्जापुर::चुनार पक्का पुल से गंगा में कल शाम को कूदे बनारस के सरायनंदन खोजवा निवासी 35 वर्षीय रोहित सेठ का शव आज सुबह मिला...

मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पक्का पुल से बुधवार शाम 6:30 बजे गंगा नदी में कूदने वाले बनारस के युवक का शव गुरुवार सुबह मिल गया। पुलिस के अनुसार पत्नी से विवाद के कारण युवक ने आत्महत्या किया। 

बनारस के सरायनंदन खोजवा निवासी 35 वर्षीय रोहित सेठ पुत्र बृजेश कुमार सेठ पक्का पुल से बुधवार को गंगा मे कूद गया था। उसके बाद रात 12 बजे तक पुलिस ने उसकी तलाश करवाई पर पता नहीं चला। 

आज गुरुवार की सुबह चुनार पुलिस ने स्थानीय गोता खोर की मदद से फिर रोहित सेठ की तलाश शुरू कराई। सुबह 7: 30 बजे पुल से कुछ दूर गंगा नदी से उसका शव बरामद कर लिया। मृतक माता-पिता का इकलौता संतान था। आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। 

रोहित की पत्नी प्रियंका सेठ अपनी बहन अंजनी सेठ की शादी में मायके गई हुई थी। उसके दो बच्चे अंश 7 वर्ष व आनवी 2 वर्ष हैं। बड़े पिता राजेश कुमार सेठ व बुआ और मामा के लड़के राहुल सेठ, अमन सेठ, रवि सेठ सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच गए थे। बड़े पिता ने बताया कि वह सोने- चांदी आभूषण की दुकान चलाता था। बड़े पिता राजेश कुमार सेठ की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की।

चुनार कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे रोहित परेशान था। बुधवार शाम को उसने पत्नी को फ़ोन किया था पर फ़ोन रिसीव नहीं हुआ। विवाद की वजह से रोहित सेठ ने पक्का पुल से कूदकर आत्महत्या कर लिया। गोताखोर की मदद से शव बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।