Headlines
Loading...
NCRB ने यूपी को बताया हत्‍या, बलात्‍कार, मह‍िलाओं के ख‍िलाफ जुर्म में नंबर 1,सीएम योगी ने कहा था- अपराधी अपराध छोड़ें या प्रदेश,,,।

NCRB ने यूपी को बताया हत्‍या, बलात्‍कार, मह‍िलाओं के ख‍िलाफ जुर्म में नंबर 1,सीएम योगी ने कहा था- अपराधी अपराध छोड़ें या प्रदेश,,,।

एक-डेढ़ माह पहले की बात है। बुलंदशहर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि वह नारी सुरक्षा में सेंधमारी करने वालों को पाताल से भी खोज लाएंगे।2017 में जब वह पहली बार सीएम बने थे तो उन्‍होंने कहा था क‍ि अपराधी उत्‍तर प्रदेश छोड़ दें या अपराध छोड़ दें। लेक‍िन, आंकड़ों से लगता है क‍ि यूपी में अपराध और अपराधी बने हुए हैं।

तीन दिसंबर को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने 'क्राइम इन इंडिया रिपोर्ट 2022' (Crime in India Report 2022) शीर्षक से देश में हुए अपराध का वार्षिक डेटा जारी किया। इस रिपोर्ट में साल 2022 में हुए अपराधों का लेखा-जोखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश हत्या, बलात्कार,अपहरण, रेप के बाद हत्‍या, गैंगरेप और मह‍िलाओं के ख‍िलाफ होने वाले अपराधों के मामले में नंबर वन है।

2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश में 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले NCRB के मुताबिक, साल 2022 में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 65743 मामले दर्ज हुए। यह देश के किसी भी राज्य की तुलना में सबसे अधिक है, साथ ही साल दर साल बढ़ा भी है। आंकड़ा यह भी बताता है कि 'पाताल से अपराधियों को खोज लाने' का दावा करने वाली सरकार 2021 तक लंब‍ित सारे मामलों की जांच तक नहीं करा पाई। 2021 में यूपी में ऐसे 11732 केस की जांच पूरी नहीं हो पाई थी।

राज्यवार 2020 2021 2022 

उत्तर प्रदेश 49385 56083 65743
महाराष्ट्र 31954 39526 45331
राजस्थान 34535 40738 45058
पश्चिम बंगाल 36439 35884 34738
मध्य प्रदेश 25640 30673 32765
महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े
इसके अलावा यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13097 ऐसे मामले थे, जो सही तो थे लेकिन उसे साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 66936 ऐसे मामले रहे, जिन्हें पुलिस ने निपटा दिया। 10539 ऐसे मामले थे, जिनकी साल के अंत तक जांच पूरी नहीं हुई थी।

2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 50616 ऐसे मामले थे जिन्हें ट्रायल के लिए भेजा गया। 2021 के भी ट्रायल के 240921 मामले पेंडिंग है। इस तरह उत्तर प्रदेश में ट्रायल के ल‍िए पेंड‍िंंग कुल 291537 मामले हैं। यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 421 ऐसे भी मामले रहे, जो ट्रायल के बिना ही खत्म कर दिए गए।

गैंगरेप में भी यूपी नंबर 1, रेप में राजस्‍थान के बाद दूसरे नंबर पर 

बलात्कार के सबसे ज्यादा मामले राजस्थान और उसके बाद उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए हैं। 2022 में राजस्थान में रेप के 5399 और उत्तर प्रदेश में 3690 मामले दर्ज हुए थे। रेप के बाद हत्या और गैंगरेप के मामले में यूपी नंबर वन है। वहां साल 2022 में इस तरह 92 मामले दर्ज हुए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश (41) और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र (22) है।

2022 में राज्य रेप के मामले
राजस्थान 5399
उत्तर प्रदेश 3690
मध्यप्रदेश 3029
महाराष्ट्र 2904

राज्य गैंगरेप के मामले
उत्तर प्रदेश 62
मध्य प्रदेश 41
महाराष्ट्र 22
ओडिशा और असम 14 (प्रत्येक राज्य)

दहेज हत्या में भी यूपी नंबर वन 

दहेज के लिए हत्या के मामले में भी उत्तर प्रदेश एक नंबर है। वहां इसके 2138 मामले दर्ज हुए हैं। इस लिस्ट में 1057 मामलों के साथ बिहार दूसरे नंबर पर और मध्य प्रदेश (518) तीसरे नंबर पर है।

राज्यवार दहेज हत्या
उत्तर प्रदेश 2138
बिहार 1057
मध्य प्रदेश 518
राजस्थान 406

दहेज हत्या के आंकड़े
पति और रिश्तेदारों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में भी उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। वहां एक साल में इस तरह के 20371 मामले दर्ज हुए थे। इस मामले में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल (19650) और तीसरे नंबर पर राजस्थान (18847) है।

राज्यवार पति और रिश्तेदारों द्वार अत्याचार
उत्तर प्रदेश 20371
पश्चिम बंगाल 19650
राजस्थान 18847
महाराष्ट्र 11367

पति और रिश्तेदारों द्वार महिलाओं पर किए गए अत्याचार के आंकड़े
महिलाओं के के मामले में भी यूपी टॉप पर है। एक साल में 14887 मामले दर्ज किए गए हैं। दूसरे नंबर पर बिहार और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है।

राज्यवार महिलाओं के अपहरण के मामले
उत्तर प्रदेश 14887
बिहार 10190
महाराष्ट्र 9297
मध्यप्रदेश 7960

हत्या के मामले भी यूपी टॉप पर

राज्य 2020 2021 2022
उत्तर प्रदेश 3779 3717 3491
ब‍िहार 3150 2799 2930
महाराष्ट्र 2163 2330 2295
मध्य प्रदेश 2101 2034 1978

हत्या के आंकड़े राज्य 2020 2021 2022
उत्तर प्रदेश 657925 608082 753675
महाराष्ट्र 539003 540800 557012
गुजरात 699619 731738 524103
मध्यप्रदेश 428046 475918 488966
तमिलनाडु 1377681 756753 473456
Total IPC & SLL Crimes (2020-2022)।