Headlines
Loading...
चंदौली : केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे की मौजूदगी में ५३ जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न,,,।

चंदौली : केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे की मौजूदगी में ५३ जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न,,,।


Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : चंदौली ब्यूरो, (एसके गुप्ता), समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सदर ब्लाक परिसर में मंत्री भारी उद्योग भारत सरकार डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन, विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सामूहिक शादी समारोह का आयोजन संपन्न हुआ।

Published from Blogger Prime Android App

कार्यक्रम के दौरान पूरे विधि विधान व धूमधाम से कुल 53 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें 51 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज व 2 मुस्लिम जोड़ों का काजी ने निकाह करवाया। इस अवसर पर मंत्री, जिलाधिकारी, विधायक एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर नव विवाहित जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनके दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री डा० महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। जो गरीब व्यक्ति बेटियों की शादी के लिए चिंतित व परेशान रहते थे सरकार ने उनकी चिंता करते हुए उनके विवाह कराने की जिम्मेदारी ली। सरकार के द्वारा प्रति विवाहित जोड़ों पर कुल 51000 हजार रुपये का खर्च किया जा रहा है। अब गरीब परिवारों के मां बाप की चिंता सरकार खुद कर रही है।

उनकी शादी कराने के साथ ही हर संभव मदद कर रही है। जिससे की नवदाम्पत्य जीवन खुशहाल जीवन जी सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की सम्मान विवाह के लिए सरकार द्वारा सामूहिक विवाह योजना बनाई गयी है। जिसके तहत आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की तय शादियों को पूरी सम्मान के साथ सम्पन्न कराई जाती है। इसमें आने वाले खर्च सभी सरकारी मद से किये जाते हैं।