Headlines
Loading...
यूपी ,,,दरिंदगी की शिकार बेटियां? जौनपुर और बनारस में मिली एक-एक लाश, चंदौली में बदहवास पाई गई अर्धनग्‍न लड़की,,

यूपी ,,,दरिंदगी की शिकार बेटियां? जौनपुर और बनारस में मिली एक-एक लाश, चंदौली में बदहवास पाई गई अर्धनग्‍न लड़की,,



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क
यूपी ,,,वाराणसी और जौनपुर में एक-एक लड़की की लाश मिलने और चंदौली में बदहवासी की हालत में एक अर्धनग्न लड़की के पाए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शनिवार की सुबह से ही तीनों जिलों में पुलिस इन लड़कियों के गुनहगारों की तलाश में जुट गई है।चंदौली के कोतवाली क्षेत्र के कोरडिया गांव के खेत में बदहवास और अर्धनग्न हालत में मिली लड़की को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

लड़की तिरपाल में लिपटी हुई पाई गई थी। फिलहाल तीनों लड़कियों की पहचान नहीं हो पाई है। चंदौली में मिली लड़की के बारे में गांववालों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। गांववालों का कहना है कि लड़की की हालत देखकर लग रहा है कि उसके साथ दरिंदगी हुई है। सूचना पर चंदौली के एएसपी विनय कुमार सिंह और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल और मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एएसपी विनय सिंह ने बताया कि डॉक्टर लड़की के इलाज में जुटे हैं। लड़की के होश में आने का इंतजार है। उसकी पहचान कराए जाने की भी कोशिश की जा रही है। 

Published from Blogger Prime Android App

उधर, वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव के पास रिंग रोड के किनारे शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे के करीब 22 वर्षीय एक लड़की की लाश मिली। उसकी शिनाख्त भी अभी तक नहीं हो सकी है। लड़की की लाश गड्ढे में गिरी हुई मिली। उसके मुंह से खून निकल रहा था। वही शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ मारपीट करके उसकी हत्या कर दी गई है। लड़की के शरीर पर कई जगह पर चोट थे। युवती के बाएं हाथ पर गोदना गोदवाया हुआ है जिसपर विजय लिखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्याकर लाश यहां फेंकी गई है। साथ ही ये भी आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या रिंग रोड के किनारे ही की गई है। पुलिस को लाश के आस-पास शराब की बोतलें, नमकीन का पैकेट समेत कई अन्य वस्तुएं मिली हैं। युवती की लाश देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई है। 

शनिवार की सुबह ही जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के झांसेपुर गांव के पास की नहर में भी एक लड़की की मिली। सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने नहर के किनारे लड़की की लाश देखकर शोर मचाया। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को नहर से निकलवा कर बाहर रखवाया। लड़की की उम्र करीब 25 वर्ष लग रही है। इस लड़की की शिनाख्त भी अभी तक नहीं हो सकी है। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा लड़की के हाथ पर कुछ लिखा है लेकिन स्पष्ट नहीं हो रहा है।