Headlines
Loading...
कार्तिक महीने में होंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, देवदीपावली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए राशियों पर प्रभाव

कार्तिक महीने में होंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, देवदीपावली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए राशियों पर प्रभाव



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क
कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। दरअसल इस बार दिवाली के ठीक एक दिन बाद सूर्य ग्रहण और देवदीपावली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। एक ही महीने में दो ग्रहण पड़ने से राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेंगे।

दरअसल कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन दीपावली मानी जाती है। इस दिन पूरी काशी नगरी दीयों से जगमगा उठती है, लेकिन इस कार्तिक की पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण होने के कारण देव दीपावली एक दिन पहले मनाई जाएगी।

Published from Blogger Prime Android App

इसी तरह दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है, लेकिन अमावस्या तिथि की शाम 24 अक्टूबर को लग रही है, इसलिए दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी और सूर्य ग्रहण सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 04 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो कि शाम 06 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

 इस ग्रहण का सूतक काल भी नहीं होगा, क्योंकि यह ग्रहण धार्मिक दृष्टि से मान्य नहीं होगा। इसके विपरीत नवंबर में लगने वाला चंद्र ग्रहण धार्मिक दृष्टि से मान्य होगा।

वैसे तो ग्रहण और कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर की है लेकिन विद्वानों ने देवदीपावली का दिन सात नवंबर रखा है। इस बार आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ रही है। उस दिन चंद्रग्रहण भी लग रहा है। इसी को देखते हुए देवदीपावली को एक दिन पहले करने का फैसला किया गया है। आपको बता दें कि इस ग्रहण का सूतक काल भी लगेगा। इसलिए इस ग्रहण से एक दिन पहले यानी सूतक काल से पहले देव दीपावली मना ली जाएगी। 

Published from Blogger Prime Android App

कुछ प्रमुख राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

वृषभ- सूर्यग्रहण वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है, इसके अलावा मिथुन राशि वालों को व्यापार में सावधान रहने की आवश्यकता है। कन्या राशि को भी पैसों की तंगी हो सकती है। तुला वालों को अपना सेहत का ध्यान रखना होगा।