Headlines
Loading...
यूपी : मेरठ में चरस तस्कर तस्लीम के दूसरे मकान को भी पुलिस ने किया जब्‍त।

यूपी : मेरठ में चरस तस्कर तस्लीम के दूसरे मकान को भी पुलिस ने किया जब्‍त।


मेरठ। चरस तस्कर तस्लीम के लिसाड़ी गेट स्थित मकान को पुलिस ने बुधवार को सील कर दिया था। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गुरुवार को भी पुलिस ने तस्लीम के दूसरे मकान और दो स्कूटी की जब्ती की, जिनकी कीमत 51 लाख रुपये आंकी गई है। मेरठ में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ा हुआ है।

वहीं तस्लीम पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है और उसकी दूसरी संपत्ति की भी जानकारी की जा रही है। रेलवे रोड भूसा मंडी का रहने वाला चरस तस्कर तस्लीम को पुलिस ने जेल भेज दिया है। तस्लीम का काला धंधा वेस्ट यूपी समेत कई राज्यो में फैला है। तस्लीम का सहयोग करने के आरोप में उसकी पत्नी और बेटे को भी पुलिस ने जेल भेज दिया है।

वहीं आपको बता दें कि चरस तस्कर तस्लीम के लिसाड़ी गेट स्थित मकान को पुलिस ने सील कर दिया थ। तस्लीम पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर उसकी संपत्ति भी तस्दीक कर ली। रेलवे रोड भूसा मंडी निवासी चरस तस्कर तस्लीम को पुलिस ने जेल भेज दिया है। तस्लीम वेस्ट यूपी समेत कई राज्यो में चरस की तस्करी करता है। तस्लीम की पत्नी और बच्चे भी उसमें सहयोग करते है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। आरोपित के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।

वहीं तस्लीम की संपत्ति भी पुलिस ने तस्दीक कर ली है। और यह भी माना जा रहा है कि जल्दी तस्लीम की संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा। बुधवार को तस्लीम के लिसाड़ी गेट स्थित मकान को सील कर दिया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि तस्लीम की अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा चुकी है जल्द ही उनके जब्तीकरन की कार्रवाई भी की जाएगी।