Headlines
Loading...
यूपी : वाराणसी में जेम पोर्टल से महिला उद्यमियों को जोड़ेगी भाजपा महिला मोर्चा, वही सरकारी विभागों से होगी बेहतर आमदनी।

यूपी : वाराणसी में जेम पोर्टल से महिला उद्यमियों को जोड़ेगी भाजपा महिला मोर्चा, वही सरकारी विभागों से होगी बेहतर आमदनी।

                          Vinit Jaishwal City Reporter

वाराणसी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने कहा कि जेम पोर्टल से महिला उद्यमी व स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं जुड़ेंगी। पंजीकरण के लिए महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष को जिले आवंटित कर दिए गए हैं।

वहीं भाजपा महिला मोर्चा, काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने बताया कि जेम (गवर्मेंट ई-मार्केट प्लेस) पोर्टल कारोबार का बहुत बड़ा मंच है। महिला उद्यमियों को इस पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद केंद्र व व राज्य द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी मिलेगी। साथ ही महिला उद्यमी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं अपना उत्पाद भी बिक्री कर सकेंगी।

वहीं इस पोर्टल पर बिक्री से अच्छी आमदनी होगी क्योंकि इसी पोर्टल से सभी सरकारी विभाग और मंत्रालय उपयोग की चीजें क्रय करते हैं। यह पोर्टल प्रधानमंत्री के लोकल फार वोकल की मुहिम को दम दे रहा है तो वहीं शिल्पकार, कारीगर एवं स्वयं सहायता समूह को सशक्त बना रहा है। अब प्रत्येक जिले में अधिक से अधिक महिला उद्यमियों को इससे जोडऩे का दायित्व महिला मोर्चा को दिया गया है प्रत्येक जिले में 500 महिला उद्यमियों को इससे जोडऩा एवं उनका पंजीकरण करना हमारा लक्ष्य है।

वहीं गीता शाक्य ने चंदौली व सोनभद्र की जिम्मेदारी प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल को, मीरजापुर और भदोही की जिम्मेदारी प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर को, जौनपुर,मछली शहर एवं गाजीपुर की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री उषा मोर्या को, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और अमेठी की जिम्मेदारी प्रदेश मंत्री कविता यादव व प्रयागराज महानगर, गंगापार, यमुनापार एवं कौशाम्बी की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री डा. कृतिका अग्रवाल को सौंपी गई है।

वहीं इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आइआइए) ने पिछले दिनों रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित उद्यमी महासम्मेलन में प्रस्तुत मुद्दों व सुझावों को लेकर बुधवार को विनायक प्लाजा स्थित संगठन कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक की। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि विभिन्न विभाग के अधिकारियों जैसे उद्योग, प्रदूषण, विद्युत, श्रम विभाग आदि का वाराणसी एवं पूर्वांचल के औद्योगिक विकास के लिए सदैव सकारात्मक रुख रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं उद्यमियों के परस्पर सामंजस्य के कारण इस क्षेत्र का उद्यमी भयमुक्त, चिंतामुक्त व उत्पीड़नमुक्त होकर पूरी ऊर्जा का उपयोग कर कार्य कर रहे हैं।