Headlines
Loading...
गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस के सुखद संयोग में गुरुवार को नमोघाट गंगा किनारे वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया...

गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस के सुखद संयोग में गुरुवार को नमोघाट गंगा किनारे वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया...

वाराणसी। गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस के सुखद संयोग में गुरुवार को गंगा किनारे वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया । मां-गंगा निर्मलीकरण अभियान में विभिन्न संस्थाओं के 300 से अधिक लोग हुए शामिल।

137 सीईटीएफ 39 जीआर गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार धनेश कुमार यादव व नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में अभियान के माध्यम से लोगों को गंगा निर्मलीकरण अभियान से जोड़ा गया।

राजघाट पर स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़ी कई चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी। 95 बटालियन एनसीसी के कैडेट्स, अखंड हिंद फ़ौज, नगर निगम, मीरा फाउंडेशन सहित कई संगठनों के 300 से अधिक लोगों ने मानव श्रृंखला बना गंगा के निर्मलीकरण के लिए एकजुटता का संदेश दिया। 

सबका साथ हो गंगा साफ हो के उद्घोष के साथ आमजन को गंगा स्वच्छता के प्रति चेतना लाने का प्रयास किया गया। इसके बाद नमो घाट पर मां गंगा की संगीतमय आरती उतारी गयी। गंगा किनारे श्रमदान कर गंगा के आंचल से प्रदूषण कारक वस्तुओं को समेटकर निस्तारण के लिए भेजा गया।

वहीं ,नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर की ओर से राजघाट पर संत रविदास मंदिर के समीप निःशुल्क शरबत वितरण कैंप लगाया गया था। इसमें हजारों श्रद्धालुओं को शीतल पेय पिलाकर सेवा की गयी। सेवाकार्य के दौरान गंगा किनारे स्वच्छता बनाएं रखने के साथ ही जल संरक्षण के लिए भी आग्रह किया जा रहा था। 

इस कार्यक्रम में रामप्रकाश जायसवाल, जय विश्वकर्मा, शिवांगी पांडेय, दीपशिखा कन्नौजिया, अंकिता जेटली, शालिनी गोस्वामी, पूजा गिरी, चंदौली जिला परियोजना अधिकारी भी मौजूद रहे।