Headlines
Loading...
MI vs CSK आईपीएल 2024 मैच में आतिशी पारी खेलने के बाद नन्हीं फैन को स्पेशल गिफ्ट में थाला ने पवेलियन वापस जाते समय बॉल दिया...

MI vs CSK आईपीएल 2024 मैच में आतिशी पारी खेलने के बाद नन्हीं फैन को स्पेशल गिफ्ट में थाला ने पवेलियन वापस जाते समय बॉल दिया...

एम एस धोनी की एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं। अगर धोनी के हाथों से कोई गिफ्ट मिल जाए तो फिर कहना ही क्या। धोनी ने रविवार को एक फैन का दिन बना दिया। उन्होंने मुंबई इंडियंस वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 मैच में आतिशी पारी खेलने के बाद नन्हीं फैन को स्पेशल गिफ्ट दिया। उन्होंने ड्रेसिंग रूम जाते समय बच्ची को गेंद सौंपी, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
धोनी के वायरल फोटो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''धोनी हर बार दिल जीत लेते हैं।'' दूसरे ने कहा, ''कितनी लकी फैन है, जो धोनी के हाथों से गिफ्ट मिला।'' तीसरे ने लिखा, ''धोनी अपने प्रशंसकों के प्रति हमेशा विनम्र रहते हैं। यह बच्ची की जिंदगी का यागदार पल रहेगा।'' अन्य ने कहा, ''माही भाई एक दिल है, कितनी बार जीतोगे।'' वहीं, अनेक यूजर ने धोनी के दनादन तीन छक्कों की प्रशंसा की।

बता दें कि सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी एमआई के खिलाफ आखिरी ओवर में बैटिंग के लिए उतरे। उन्होंने चार गेंदों का सामना किया और 20 रन बनाए। उन्होंने हार्दिक पांड्या की कुटाई करते हुए लगातार तीन छक्के लगाए। उन्होंने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर हवाई फायर किया और अंतिम गेंद पर डबल निकाला। चेन्नई ने 206/4 का स्कोर खड़ा किया। 

कप्तान ऋतुराग गायकवाड़ ने 69 और शिवम दुबे ने नाबाद 66 रन जुटाए। धोनी आईपीएल में 20 ओवर में सर्वाधिक छक्के मारने वाले प्लेयर हैं। वह अब 64 छक्के ठोक चुके हैं। उनके बाद कीरोन पोलार्ड (33), रविंद्र जडेजा (29) और हार्दिक पांड्या (28) का नंबर है। 

धोनी ने मौजूदा सीजन में चार मैचों में 59 रन बनाए हैं। वह चार मैचों में नाबाद पवेलियन लौटे हैं। उन्होंने पिछले दो मैचों में एक-एक रन बनाया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 16 गेंदों में 37 रन बटोरे थे, जिसमें चार चौके और 3 छक्के शामिल हैं।