Headlines
Loading...
बदमाशो ने गांव में निकली किशोरी के कपड़े फाड़े, रेप करने की कोशिश; तेजाब फेंकने की दी धमकी...

बदमाशो ने गांव में निकली किशोरी के कपड़े फाड़े, रेप करने की कोशिश; तेजाब फेंकने की दी धमकी...

Rape Attempt: गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र एक गांव में नित्यकर्म के लिए गई किशोरी से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चंदन ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। विरोध पर तेजाब फेंकने की धमकी दी।पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित चंदन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ एक युवक कई महीने से छेड़खानी करता है। अक्सर रास्ता में रोककर अश्लील हरकतें करता है। किशोरी की शिकायत पर आरोपित को समझाया, तो वह किशोरी के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देने लगा। आरोप है कि 18 अप्रैल देर शाम को किशोरी खेत की तरफ गई थी। किशोरी को अकेला देखकर आरोपित भी पहुंच गया। किशोरी के कपड़े फाड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि आरोपी चंदन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

दूसरा केस :: बहनों से दुष्कर्म का प्रयास बचाने गए बाबा को पीटा

गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम दो बहनों के साथ पूर्व प्रधान के बेटे समेत तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवतियों के शोर मचाने पर पहुंचे उसके बाबा का मनबढ़ों ने सिर फोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सहजनवा के घघसरा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम बगल के गांव के पूर्व प्रधान के लड़के समेत तीन युवकों ने उसे पकड़कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसकी बहन पहुंची तो उसको भी युवकों ने पकड़ लिया और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने शुभम, राजन, शिवम यादव, श्रीराम यादव, हरिराम, धरेन्द्र, सूरज, अरविंद पर केस दर्ज किया है।