Headlines
Loading...
रोहित शर्मा के टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के लगे, ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय और एशियाई खिलाड़ी बने...

रोहित शर्मा के टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के लगे, ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय और एशियाई खिलाड़ी बने...

500 six in T20 Cricket: टीम इंडिया के मौजूदा और मुंबई इंडियन्स के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के महामुकाबले में धमाकेदार शतकीय पारी खेली। रोहित जीत के लिए 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियन्स के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे। उन्होंने 30 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 

इसके बाद उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में जैसे ही तीसरा छक्का जड़ा वो टी20 क्रिकेट इतिहास में 500 छक्के जड़ने वाले पहले एशियाई और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा की शतकीय पारी भी मुंबई को हार से नहीं बचा पाई और सीएसके ने यह मैच 20 रनों से जीत लिया।

रोहित ने पूरे किए 500 छक्के

रोहित शर्मा ने ये उपलब्धि करियर की 432वें टी20 मुकाबले में 419वीं बार बल्लेबाजी करते हुए हासिल कर ली। धोनी को चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले 500 छक्के पूरे करने के लिए तीन छक्कों की दरकार थी। रोहित ने 500 छक्कों में से 190 अंतरराष्ट्रीय टी20 में और 270 आईपीएल में जड़े थे। बाकी के 40 छक्के घरेलू टी20 क्रिकेट में हिटमैन के बल्ले से निकले। रोहित से पहले और कोई एशियाई खिलाड़ी इस मुकाम पर नहीं पहुंच सका था। रोहित शर्मा के 500 छक्के पूरे होते ही मैदान में उपस्थित करीना कपूर ने भी ताली बजाकर उनके इस अनोखी उपलब्धि को सेलिब्रेट किया। देखे...

क्रिस गेल के नाम दर्ज है वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने टी20 क्रिकेट में 1056 छक्के जड़े। इस सूची में दूसरे पायदान पर विंडीज के ही किरोन पोलार्ड 860 छक्के के साथ काबिज हैं। आंद्रे रसेल 678 छक्कों के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो 548 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा 500 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स के क्लब में पांचवें स्थान पर काबिज हो गए हैं।