Headlines
Loading...
मुंबई ने राजस्थान को सौंपा 180 रनों का लक्ष्य, संदीप शर्मा ने चटकाए पांच विकेट... पावर प्ले में RR की 61 रन बिना विकेट खोये...

मुंबई ने राजस्थान को सौंपा 180 रनों का लक्ष्य, संदीप शर्मा ने चटकाए पांच विकेट... पावर प्ले में RR की 61 रन बिना विकेट खोये...

आज के मैच की प्रमुख हाईलाइट 

* संदीप शर्मा ने मुंबई के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए।
* तिलक वर्मा 45 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट, संदीप शर्मा ने लिया विकेट।
*हार्दिक पंड्या 10 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट
* तिलक वर्मा ने 38 गेंदों में अर्धशतक लगाया। *नेहाल वढेरा 24 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट
* मुंबई को चौथा झटका, मोहम्मद नबी 23 रन बनाकर आउट।
* सूर्यकुमार यादव भी नहीं चले, 10 रन बनाकर आउट, संदीप शर्मा को दूसरी कामयाबी।
* मुंबई को दूसरा झटका, ईशान किशन 0 पर आउट, संदीप शर्मा ने झटका विकेट।
* मुंबई को पहला झटका, रोहित 6 रन बनाकर आउट, ट्रेंट बोल्ट ने बनाया शिकार।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन- ईशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कोत्जिया, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह।

* राजस्थान ने कुलदीप सेन की जगह संदीप शर्मा को मौका दिया। और संदीप शर्मा ने मौके का फायदा उठाते हुए आज के इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए।
* पीयूष चावला, नेहाल वढेरा, नुआन तुषारा को मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में मौका।
* मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव, राजस्थान रॉयल्स ने एक बदलाव किया।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी चुनी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पंड्या ने बताया कि मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हुए हैं। नेहाल वढेरा, पीयूष चावला को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। नुआन तुषारा भी प्लेइंग इलेवन में चुने गए हैं।

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मुकाबला हो रहा है। मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है क्योंकि इस सीजन उसने कमाल का प्रदर्शन किया है। ये टीम 7 में से 6 मैच जीती है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने 7 में से 3 मैच जीते हैं, अच्छी बात ये है कि उसकी लय वापस आ रही है।

अब मिनट 2 मिनट मैच का आंखों देखा हाल
09:19 PM: मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 179 रन बनाए हैं। इस मैच में संदीप शर्मा ने पांच विकेट हासिल किए।

09:05 PM: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हार्दिक पांड्या कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।उन्हें आवेश खान ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। कप्तान 10 गेंदों में सिर्फ 10 रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए तिलक वर्मा मौजूद हैं।

08:53 PM: मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका नेहल वढेरा के रूप में लगा। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने शिकार बनाया। नेहल 24 गेंदों में 49 रन बनाकर लौटे। वह एक रन से अर्धशतक बनाने से चूके। नेहल और तिलक के बीच पांचवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या उतरे हैं।

08:50 PM: मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 38 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक है। वर्मा और नेहल वढेरा के बीच 99 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 151/4 है।

08:26 PM: तिलक वर्मा और नेहल वढेरा के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। दोनों के 35 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 95/4 है।

08:10 PM: मुंबई को चौथा झटका मोहम्मद नबी के रूप में लगा। उन्हें युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ओवर में शिकार बनाया। इसी के साथ चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने 200वां विकेट हासिल किया है।

07:50 PM: राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ा गई है और संदीप शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर उसे तीसरा झटका दे दिया है। सूर्यकुमार यादव आठ गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं हुई है और टीम ने महज 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं।

07:39 PM: मुंबई को दूसरा झटका दूसरे ही ओवर में ईशान किशन के रूप में लगा। उन्हें संदीप शर्मा ने अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मुंबई के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 9/2 है।

07:30 PM: मुंबई इंडियंस को पहला झटका पहले ओवर में ही लगा। ट्रेंट बोल्ट ने रोहित शर्मा को शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सके। तीसरें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे हैं।