Headlines
Loading...
वाराणसी : कार्तिक पूर्णिमा गंगा तट पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी ,,,।

वाराणसी : कार्तिक पूर्णिमा गंगा तट पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी ,,,।



वाराणसी। धर्म की नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। काशी के गंगा तट पर लाखो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, केदार घाट, राजघाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालु गंगा में स्नान ध्यान करने के बाद आचमन करते हुए अपने श्रद्धा अनुसार ब्राह्मण एवं निर्धन व्यक्तियों को दान कर रहे हैं। इसके अलावा बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं लंबी कतार लगी हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव-दीपावली के अवसर पर साक्षात देवतागण स्वर्ग से उतरकर काशी में दीपावली मनाने आते हैं। तो वही इस पर्व को भगवान विष्णु के प्रथम अवतार यानी मत्स्य अवतार के रूप में भी मनाया जाता है। 

आदिकाल में वेदों की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु ने मत्स्य का अवतार लिया था। जो कि उनका पृथ्वी पर प्रथम अवतार था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान से अपने पापों की मुक्ति मिलती है।