Headlines
Loading...
नई दिल्ली :: देश में इस साल इतने लोगों ने भरा इनकम टैक्स रिटर्न, बना एक नया रिकॉर्ड,,,।

नई दिल्ली :: देश में इस साल इतने लोगों ने भरा इनकम टैक्स रिटर्न, बना एक नया रिकॉर्ड,,,।

नई दिल्ली :: भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, देश में ना सिर्फ इनकम टैक्स भरने वालों की संख्या बढ़ी है बल्कि आईटीआर दाखिल करने का एक नया रिकॉर्ड भी बना है। आयकर विभाग के मुताबिक 31 अक्टूबर 2023 तक देश में 7.85 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए गए हैं। ये देश में आईटीआर दाखिल करने का अब तक का सबसे हाई रिकॉर्ड है।

आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर तक रिकॉर्ड 7.85 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। विभाग ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल किए गए आयकर रिटर्न की कुल संख्या 7.85 करोड़ है जो अब तक सबसे अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 में दाखिल आईटीआर की कुल संख्या 7.78 करोड़ थी। करदाताओं के लिए आईटीआर (आईटीआर 7 के अलावा) दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर थी।

7.85 करोड़ आईटीआर दाखिल

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने अपने बयान में कहा, 'निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल किए गए आईटीआर की कुल संख्या 7.65 करोड़ से अधिक है। यह साल 2022-23 के लिए सात नवंबर 2022 तक दाखिल 6.85 करोड़ आईटीआर की तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है। वहीं, साल 2023-24 के लिए दाखिल किए गए 7.65 करोड़ आईटीआर में से 7.51 करोड़ से ज्यादा आईटीआर पहले ही सत्यापित किए जा चुके हैं।

GST कलेक्शन में भी बना नया रिकॉर्ड

वहीं, GST कलेक्शन से जुड़ी भी एक अहम खबर सामने आ रही है। अक्टूबर महीने में GST कलेक्शन 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े के पार पहुंच गया है। यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर 2023 में 1.72 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है और यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। इसमें सालाना आधार पर 13% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले अक्टूबर, 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.52 लाख करोड़ रुपये था।

वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि GST कलेक्शन अक्टूबर में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा है। यह GST कलेक्शन का दूसरा सबसे ऊंचा मासिक आंकड़ा है।