Headlines
Loading...
50 साल बाद धनतेरस पर बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर होगी धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा, मिलेगा अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

50 साल बाद धनतेरस पर बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर होगी धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा, मिलेगा अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

बैदिक पंचांग के अनुसार त्योहार पर कई दुर्लभ योग बनते रहते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस साल धनतेरस पर 50 साल बाद अद्भुत योग बनने जा रहा है। धनतेरस के दिन यम पंचक शिववास और प्रदोष व्रत का भी है संयोग पड़ रहा है, यह योग 50 साल बाद बन रहा है। जिससे कुछ राशियों पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहने वाली है।आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए 50 साल बाद बन रहा शुभ योग लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको कहीं से आक्समिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके जरूरी कार्य बनेंगे। साथ ही योजनाओं में लाभ मिलेगा। वहीं आपको भूमि व वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा और सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

अद्भुत योग बनने से मकर राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव रहेगा। साथ ही आपके नए- नए लोगों से संबंध बनेंगे। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपको उससे राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपका कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। वहीं आप पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहेगी। आपकी दैनिक इनकम में इजाफा होगा।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए 50 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय में इजाफा देखने को मिलेगा। साथ ही आपको पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। वहीं इस समय आपको हर क्षेत्र में फायदा होगा और पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और सहकर्मियों व अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है।