Headlines
Loading...
White Hair Home Remedies: हल्दी में मिलाकर लगा लें ये चीज, सफेद बाल जड़ से हो जाएंगे काले,,,।

White Hair Home Remedies: हल्दी में मिलाकर लगा लें ये चीज, सफेद बाल जड़ से हो जाएंगे काले,,,।

बालों का सफेद होना आज कम समय में एक ऐसी समस्या बन गया है। आज के समय में टीएनजर्स से लेकर, बच्चों और बड़े सभी के बाल सफेद हो रहे हैं जिसकी एक वजह केमिकल युक्त चीजों का ज्यादा इस्तेमाल, जेनेटिक और आज कल की लाइफस्टाइल और खानपान है। आज हम आपको ऐसा घरेलु नुस्खा बताएंगे जो आपके बालों को जड़ों से काला करने में मदद करेगा। 

सफेद बालों को काला करने का घरेलु नुस्खा

बालों को काला करने वाले इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको आमला का पाउडर और हल्दी चाहिए। इसके लिए आप 2 चम्मच आंवला पाउडर और 1 चम्मच हल्दी लीजिए। अब इन दोनों चीजों को लोहे की कढ़ाही में रोस्ट कर ले। तब तक रोस्ट करना है जब तक इनका रंग काला ना हो जाए। एक बार काला हो जाने के बाद इसे एक बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। 

अब आप इस पाउडर में एलोवेरा जेल डालकर मिक्स कर लें। इसे अपने बालों में अच्छे से लगा लें। इसको बालों पर आधे से एक घंटे तक लगा रहने के बाद पानी से धो लें। अगर आपके पास एलोवेरा जेल नही है तो आप इसमें सरसों का तेल मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसको धोने के लिए किसी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। 

हफ्ते में 2 बार इस रेमेडि के इस्तेमाल से आप अपने बालों को काला, घना और लंबा बना सकते हैं। इसके साथ ही आपके बाल शाइनी और मुलायम भी हो जाएंगे।