Headlines
Loading...
मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में चढ़ाया गया 51 किलो का लड्डू, बाबा का रुद्री पाठ हवन अर्चन हुआ,डॉ. नीलकंठ तिवारी,,,।

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में चढ़ाया गया 51 किलो का लड्डू, बाबा का रुद्री पाठ हवन अर्चन हुआ,डॉ. नीलकंठ तिवारी,,,।



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्म दिवस सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। जन्मदिवस पर गंगा घाट पर एक ओर जहां मां गंगाकादुग्धाभिषेक किया गया, वहीं मंदिर परिसर में 51 शास्त्रियों ने एक साथ रुद्री पाठ किया।


पूर्व मंत्री और शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मंदिर का शुल्क अदाकर 51 शास्त्रियों से 51 रुद्राभिषेक कराया। पूजन के समापन पर 51 किलो का एक लड्डू भी बाबा को अर्पित किया गया। 

मुख्य यजमान के रूप मेंउपस्थित मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र पांडेय और विधायक नीलकंठ तिवारी ने विधि विधान से पूजन कर मुख्यमंत्री के लंबी उम्र की कामना की। 


पूजा पाठ में बैठे सभी शास्त्रियों और पुजारियों को अंग वस्त्र और दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि हवन पूजन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई है। 

इस कार्यक्रम में मंदिर के ट्रस्टी पंडित दीपक मालवीय, प्रोफेसर ब्रज भूषण ओझा, मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा, एसडीएम शंभू शरण, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय आदि भी शामिल हुए।