Headlines
Loading...
केशव प्रसाद मौर्य बोले- '2024 में बड़ी जीत हासिल कर सभी 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का काम करेंगे',,,।

केशव प्रसाद मौर्य बोले- '2024 में बड़ी जीत हासिल कर सभी 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का काम करेंगे',,,।


Published from Blogger Prime Android App

यूपी में आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इस दौरान बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। भारतीय जनता पार्टी का भविष्य भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा है, और आज बीजेपी की हर दायित्यो को ये पूरा करता है। उन्होंने कहा कि, उत्साह जरूर है पर मुझे यह भी पता है कि 2024 में जीत हासिल करेंगे।

Published from Blogger Prime Android App

लेकिन जैसे हमने नगर निगम के चुनाव में 17 नगर निगम में जीत हासिल की है, वैसे ही 80 के 80 लोकसभा सीट में भी कमल खिलाने का काम करेंगे। बता दें कि, उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता नरेंद्र मोदी का विकल्प पूरी दुनिया में कोई नहीं है। अगर कोई विकल्प है तो वह सिर्फ नरेंद्र मोदी खुद ही है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि, देश की संसद का उद्घाटन हुआ, उस में सांसदों की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि सीटें बढ़ गई है और जब लोकसभा में सीटें बढ़ेंगी तो विधानसभा में भी सीटें बढ़ेंगी और भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और सबसे बड़ी पार्टी है,पार्टीकार्यकर्ता के रूप में आप काम करेंगे। 

PM द्वारा दिया गया लक्ष्य हमें याद रखना है,,,,,,, 

केशव मौर्य डिप्टी सीएम ने कहा कि, 2024 का लोकसभा चुनाव जब हम लड़ने के लिए जा रहे हैं तो हमें प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया लक्ष्य हमें याद रखना है। 2022 अमृत महोत्सव वर्ष की शुरुआत करें और 2023 आप सबको याद है, 22 मई 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश का कोई ऐसा घर नहीं था, जिसमें आप लोगों ने तिरंगा फहराने का काम नहीं किया। जो भारत के अंदर धर्म विरोधी है, जो विश्व के अंदर देश के विरोधी हैं, वह अपनी सारी शक्तियां लेकर आएंगे, लेकिन वह असत्य के रास्ते पर है और जो सत्य के रास्ते पर होता है उसको सफलता नहीं मिलती है।

2024 का चुनाव करो या मरो का चुनाव है,,,,,,,

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 का लक्ष्य मोदी ने बनाया है। उसे पूरा करने के लिए जो 24 का चुनाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। 2024 में केवल कमल खिलाने का सवाल नहीं है, जबकि 2045 में विश्व के सामने सबसे विकसित भारत बनाने का सवाल है। 2024 का चुनाव करो या मरो का चुनाव है। हमें लोगों को बूथ तक बीजेपी के लिए ले जाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि, रूस और यूक्रेन के बीच में जंग चल रहा था, लेकिन भारत का एक-एक नागरिक भारत का झंडा लेकर वहां से निकल कर आ गया उसका श्रेय सिर्फ पीएम मोदी को ही जाता है। भारत का आत्म निर्माण हो चुका है क्योंकि आतंकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का श्रेय भी पीएम मोदी को ही जाता है।