Headlines
Loading...
बीजेपी ने महासम्पर्क अभियान के लिए पूरी की तैयारी, नेताओं को इन जिलों की मिली जिम्मेदारी,,,।

बीजेपी ने महासम्पर्क अभियान के लिए पूरी की तैयारी, नेताओं को इन जिलों की मिली जिम्मेदारी,,,।


Published from Blogger Prime Android App

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। बीजेपी के सभी मोर्चा चुनाव को देखते हुए एक्टिव हैं। इसी क्रम में 30 मई से 30 जून तक बीजेपी का महासम्पर्क अभियान होगा।केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को उत्तर प्रदेश में 4 लोकसभा सीट में महासंपर्क अभियान का इंचार्ज बनाया गया। 

Published from Blogger Prime Android App

बघेल को वारणसी, चंदौली, भदोही व मछलीशहर का महासंपर्क अभियान का इंचार्ज बनाया गया है। 1 मई को बनारस जाकर एसपी सिंह बघेल महासंपर्क अभियान की तैयारियों का जायजा लेकर शुरुआत करेंगे।

किसे कहां दी गई है जिम्मेदारी?

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को जालौन, झांसी, अकबरपुर और कानपुर की जिम्मेदारी।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को फिरोजाबाद, आगरा, फतेहपुर, एटा की कमान।

एमपी सरकार में मंत्री मोहन यादव को गोंडा, कैसरगंज, सीतापुर, बहराइच की जिम्मेदारी

सांसद मनोज तिवारी को लखनऊ, बाराबंकी, मोहनलाल गंज, उन्नाव की जिम्मेदारी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह को मथुरा, अलीगढ़, हाथरस की जिम्मेदारी।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को डुमरियागंज, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज की कमान।

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, हमीरपुर की जिम्मेदारी।

एमपी सरकार में मंत्री विश्वास नारंग को खीरी, मिश्रिख, धौराहरा और हरदोई की कमान।

राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को अमेठी, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद की जिम्मेदारी।

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा को आंवला, बदायूं, बरेली, शाहजहां पुर की जिम्मेदारी।

तेजस्वी सूर्या को बागपत, बुलंदशहर, मेरठ की कमान सौंपी गई।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप को फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा की जिम्मेदारी।

एसपी सिंह बघेल को भदोही, मछली शहर, वाराणसी, चंदौली की कमान सौंपी गई।

धन सिंह रावत को संत कबीर नगर, बस्ती, सुल्तानपुर,फैजाबाद की जिम्मेदारी।

रेखा वर्मा को रामपुर और पीलीभीत की जिम्मेदारी।

गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को कैराना, मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बांसगांव, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, सलेमपुर की कमान सौंपी गई।

केंद्रीय संचार रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को सहारनपुर, नगीना, बिजनौर की जिम्मेदारी।

प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह को संभल, मुरादाबाद, मैनपुरी और अमरोहा की कमान।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को रायबरेली, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, लालगंज की जिम्मेदारी

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को जौनपुर, गाजीपुर और घोसी की कमान सौंपी गई।