Headlines
Loading...
Surya-Guru Yuti 2023: एक ही राशि में साथ होंगे ये शक्तिशाली ग्रह, इन 4 राशि वालों को जमकर मिलेगा लाभ

Surya-Guru Yuti 2023: एक ही राशि में साथ होंगे ये शक्तिशाली ग्रह, इन 4 राशि वालों को जमकर मिलेगा लाभ



Surya-Guru Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि प्रत्येक राशि एक समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।


हर माह में ग्रहों का गोचर सभी राशियों के जीवन पर असर डालता है। ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में पहले से ही राहु विराजमान हैं। इसके अलावा 22 अप्रैल को गुरु ग्रह भी मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के साथ गुरु की युति महासंयोग का निर्माण कर रही है। इन दो शक्तिशाली ग्रहों का मिलना कई राशि वालों के लिए काफी लाभकारी साबित होने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौनसी हैं।


मेष राशि

सूर्य और गुरु की युति इसी राशि के प्रथम भाव में होने जा रही है। ऐसे में इन राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इन जातकों को जमकर धन लाभ हो सकता है। निवेश से लाभ मिलेगा। काम के नए मौके मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से इन राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है।

मिथुन राशि

इस राशि में सूर्य और गुरु की युति 11वें भाव में होने जा रही है। ऐसे में इस राशि वालों के आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इन जातकों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। कारोबारियों को लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और गुरु की युति इस राशि के दसवें भाव में बनने जा रही है। जिसके कारण इस राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

मीन राशि के दसवें भाव में सूर्य और गुरु की युति बनने जा रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और आर्थिक तौर पर भी उन्नति प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही परिवार और जीवन साथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। 


'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'