Headlines
Loading...
शाइस्ता परवीन ही नहीं जैनब फातिमा भी उतनी ही अहम, उगल सकती है अतीक और पति अशरफ के कई राज,,,।

शाइस्ता परवीन ही नहीं जैनब फातिमा भी उतनी ही अहम, उगल सकती है अतीक और पति अशरफ के कई राज,,,।


Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (प्रयागराज,ब्यूरो)। अंशु की रिपोर्ट::माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही है।पुलिस शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि, अतीक और अशरफ के कई राज जैनब भी उगल सकती है। अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को भी उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी बनाया है।

Published from Blogger Prime Android App

पुलिस की शुरूआती जांच पड़ताल में जैनब के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में जैनब की भूमिका भी संदिग्ध मानी है। इसके बाद से ही पुलिस माफिया अतीक के परिवार की एक और महिला की तलाश में जुटी हुई है।

जैनब फातिमा भी क्रिमिनल लिस्ट में शामिल,,,,,,,

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैनब फातिमा के भाईयों पर कई अपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। अशरफ के संग शादी होने से पहले जैनब फातिमा को कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। माफिया के घर में शादी होते ही अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी क्रिमिनल लिस्ट में शामिल हो गई है।

पुलिस उमेश पाल हत्याकांड, अतीक और अशरफ से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने लाने के लिए जैनब की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

माफिया अतीक के परिवार की ये महिलाएं हैं फरार,,,,,,,

बता दें कि पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही पुलिस को अतीक की बहन आयशा नूरी की भी तलाश है। पुलिस आयशा नूरी की दोनों बेटियों की भी जांच में जुटी हुई है। अशरफ की पत्नी जैनब भी फरार चल रही है।माफियाअतीक का परिवार किस तरहअपराधिक घटनाओं में शामिल है, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उसके परिवार में शामिल सभी महिलाएं और लड़कियां भी अपराध की घटनाओं में शामिल रही हैं।

बर्बाद होता दिख रहा है माफिया का परिवार,,,,,,,

गौरतलब है कि उमेश पाल हत्या कांड के बाद से अतीक का परिवार पूरी तरह से बर्बाद होता हुआ दिख रहा है। सबसे पहले अतीक का बेटा असद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। इसके बाद पुलिस कस्टडी में तीन हमलावरों ने अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए बाकी परिवार के लोग फरार चल रहे हैं। बाकी जो हैं वह पहले से ही सलाखों के पीछे अपनी गुनाहों की सजा काट रहे हैं।