Headlines
Loading...
निकाय चुनाव 2023 : मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय बोले, 'कहीं भी दिख नहीं रही विपक्ष की दमदार उपस्थिति',,,

निकाय चुनाव 2023 : मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय बोले, 'कहीं भी दिख नहीं रही विपक्ष की दमदार उपस्थिति',,,


Published from Blogger Prime Android App

चंदौली ब्यूरो एसके गुप्ता की रिपोर्ट ,,,,,वाराणसी, केंद्रीय भारी उधोग मंत्री व चंदौली सांसद महेंद्र नाथ पाण्डेय ने वाराणसी के सलारपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज पूरे देश और दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात हो रही है। लोकतांत्रिक भारत और विश्व में मोदी का जनता से जुड़ने का यह एक अभिनव प्रयोग है। आज 100वें एपिसोड में करोड़ों लोग मन की बात से जुड़े हैं।

Published from Blogger Prime Android App

मन की बात के जरिए लोगों ने महसूस किया कि कैसे एक जन नेता जनता से सीधे जुड़ता है। आज देश बड़ा उत्साहित है कि कैसे मोदी की पहल से जम्मू कश्मीर के अंदर एक आदमी स्लेट और पेंसिल का छोटा सा 15 से 20 आदमी के साथ एक कारोबार शुरू करता है, और उसका कारोबार इतना बढ़ जाता है कि आज वह एक नया प्लांट लगाने जा रहा है, जिसमें 200 लोग जुड़ रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि मन की बात के चलते देश में चर्चाहोने से रोजगार भी बढ़ता है और एक नया प्रयोग देश की जनता ने देखा। निश्चित तौर पर एक गैर राजनीतिक जनता के नेता का जनता से जुड़ने का यह कार्यक्रम भारत वर्ष वालों के लिए तो गर्व की बात है और दुनिया के लिए भी सीखने की बात है। 

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय ने निकाय चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में शानदार रिकॉर्ड के साथ नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम में जीतेगी।

उन्होंने विपक्ष को लेकर किए सवालों के जवाब में कहा कि विपक्ष के दावे खोखले हैं। विपक्ष कहीं भी चुनाव में दमदारी से उपस्थित नजर नहीं आ रहा है। मोदी की लोकप्रियता और योगी का कुशल प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों की एक-एक मतदाता तक पहुंचने की कोशिश और पहल भाजपा को वाराणसी नगर निगम व मेयर सहित सभी जगहों पर जीत दिलाएगी।