Headlines
Loading...
15 अक्टूबर को सीएम ,योगी आएंगे मुरादाबाद, आर्यवीर, वीरांगना सम्मेलन में होंगे शामिल

15 अक्टूबर को सीएम ,योगी आएंगे मुरादाबाद, आर्यवीर, वीरांगना सम्मेलन में होंगे शामिल





एजेंसी डेस्क : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को मुरादाबाद आएंगे। यहां बुद्धि विहार में होने जा रहे आर्यवीर, वीरांगना प्रांतीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

उनके आने का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। वह 15 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे।

सीएम योगी का कार्यक्रम बेहद संक्षिप्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का का हेलीकाप्टर सर्किट हाउस में उतरेगा। वहां से कार के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम बेहद संक्षिप्त रहेगा। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय होते ही नगर निगम और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

सड़कों की मरम्मत और सफाई का काम तेज

दिल्ली रोड से लेकर आयोजन स्थल तक सफाई, सड़कों की मरम्मत कराने का काम तेज हो गया है। 

दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के पीछे आर्यवीर महासम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को आएंगे। 

दिल्ली रोड से लेकर आयोजन स्थल तक नगर निगम ने सफाई करानी शुरू कर दी है।

मुरादाबाद नगर निगम तैयारी में जुटा

सभा स्थल नगर निगम की सीमा से बाहर है। लेकिन, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आएंगे। इसको लेकर विशेष रूप से नगर निगम तैयारी में जुटा है। पेयजल, चूना छिड़काव कराया जाएगा। 

शहर में बरसात के बाद हुए गड्ढों में रोड़ी गिट्टी डलवाई जा रही है। शुक्रवार व शनिवार को भी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी विशेष रूप से लगाई गई है।

दिल्ली रोड पर होगा आयोजन

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली रोड से आयोजन स्थल तक सफाई व्यवस्था पर विशेष रूप से सही रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिला वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधिमंडल

वाल्मीकि समाज का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह से मिला। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी। और झूठे आरोप में मुकदमा लिखवाने पर आपत्ति जताई। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनी। प्रदेश अध्यक्ष मिलने वालों में ओमी लाल वाल्मीकि, लल्ला बाबू द्रविड़, विशाल सरन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।