Headlines
Loading...
वाराणसी में दर्दनाक घटना बाढ़ राहत शिविर में महिला की हुई मौत पंखे में उतरा था करंट बच्चों का रो रो कर हुआ बुरा हाल नगर निगम की खुली पोल ,

वाराणसी में दर्दनाक घटना बाढ़ राहत शिविर में महिला की हुई मौत पंखे में उतरा था करंट बच्चों का रो रो कर हुआ बुरा हाल नगर निगम की खुली पोल ,


वाराणसी में बाढ़ की विभीषिका के बीच रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना घट गई। लंका थाने के पीछे स्थित बाढ़ राहत शिविर में लगे पंखे में करंट लगने से महिला की मौत हो गई।


मृतका के पति की डेढ़ साल पहले ही मौत हो चुकी है। तीन बच्चे किशन, अजय और बेटी खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


नगवां क्षेत्र स्थित एक मकान में रूबी साहनी (36) किराए पर रहती थी। वह घरों में चूल्हा-बर्तन कर तीनों बच्चों का पालन पोषण करती थी। गंगा में बाढ़ के कारण वो इन दिनों अपने परिवार के साथ लंका थाने के पीछे स्थित बाढ़ राहत शिविर में रह रही थी। रविवार दोपहर रूबी साहनी टेंट में लगे टेबल फैन को अपने ओर घुमा रही थी। इस दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गई।


टेंट के आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन पंखे से तार को अलग किया और रूबी को लेकर अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता और फिर मां को खो चुके तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रूबी की मौत की सूचना पर उसका भाई विक्की  अपनी मां को लेकर मौके पर पहुंचा।



स्थानीय लोगों तीनों बच्चों की परवरिश के लिए जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। लंका थाने की पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


 बाढ़ राहत शिविर में रहने वालों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की तरफ से लगवाए गए टेंट में बिजली आपूर्ति बहाल करने में लापरवाही बरती गई है। इसी कारण यह घटना घटी है।