Headlines
Loading...
बाराबंकी :  स्वतंत्रता दिवस को भूले बैंक कर्मचारी , ब्रांच में नहीं फहराया तिरंगा

बाराबंकी : स्वतंत्रता दिवस को भूले बैंक कर्मचारी , ब्रांच में नहीं फहराया तिरंगा


बाराबंकीः यूपी में बैंक कर्मचारी राष्ट्रीय पर्व को लेकर कितने गंभीर है, इसका उदाहरण स्वतंत्रता दिवस पर बाराबंकी जिले में देखने को मिला। यहां बाराबंकी शहर में सतरिख नाके पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मेन ब्रांच कार्यालय पर राष्ट्र ध्वज नहीं फहराया गया।


इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक की पटेल तिराहे पर स्थित शाखा में भी तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया। वहीं शहर के पटेल तिराहे के पास स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी तिरंगे से सूनी नजर आई। इससे यह साबित होता है कि बैंक कर्मचारी वतन के उस महान दिन को लेकर उदासीन है। इसीलिए उन्होंने कार्यालयों पर तिरंगा नहीं फहराया। बैंक कार्यालय पर तिरंगा ना फहराने की खबरें आने के बाद अक्सर बैंक कर्मचारी यह कहते हैं कि सभी बैंक कर्मचारी अपनी मेन ब्रांच पर उपस्थित होकर तिरंगा झंडा फहराया है।

आज देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खास मौके को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तौर पर मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर घर, कार्यालय या प्रतिष्ठान हर जगह लोग तिरंगा फहराए हुए हैं। आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी कुछ लोग अपने वतन के उस महान दिन को भूलते जा रहे हैं। ऐसा आज बाराबंकी जिले में भी देखने को मिला। यहां बाराबंकी शहर के सतरिख नाके पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मेन ब्रांच कार्यालय पर राष्ट्र ध्वज नहीं फहराया गया। इसके अलावा कुछ दूर पटेल तिराहे पर स्थित पंजाब नेशनल की शाखा पर भी तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया। वहीं शहर के पटेल तिराहे के पास स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी तिरंगे से सूनी नजर आई। जिससे बैंक कर्मचारियों में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उदासीनता स्पष्ट नजर आई। बता दें कि बैंक कार्यालय पर तिरंगा ना फहराने की खबरें आने के बाद अक्सर बैंक कर्मचारी यह कहते हैं वह सभी बैंक कर्मचारी अपनी मेन ब्रांच पर उपस्थित होकर तिरंगा झंडा फहराया है।