Headlines
Loading...
हाथरस : मुस्लिम समुदाय ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा , आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जश्न

हाथरस : मुस्लिम समुदाय ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा , आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जश्न


हाथरस। जनपद में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सोमवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र भक्ति के गीतों पर युवा झूमते हुए नजर आए।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पूरे देश में जश्न का माहौल है। देश का हर एक नागरिक देश भक्ति के प्रति भाव विभोर हो रहा है। हर घर तिरंगा लहरा रहा है। आजादी का जश्न देखते ही बन रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को जनपद में मुस्लिम समाज के लोगों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। साथ ही क्षेत्रीय समाज सेवी व राजनिक नेता भी यात्रा में शमिल हुए। इस बीच यात्रा के दौरान युवा यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्र गीतों पर झूमते हुए नजर आए।