Headlines
Loading...
आजादी के अमृत महोत्सव व 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज से फहराएगी  हर घर तिरंगा .

आजादी के अमृत महोत्सव व 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज से फहराएगी हर घर तिरंगा .



नई दिल्ली. आज से 15 अगस्त तक देश के हर घर पर शान से तिरंगा लहराते दिखेगा। भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का ऐलान किया है


अभियान 13 से 15 अगस्त(3 दिन) चलेगा। इसके तहत देशभर के 25 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।


सरकार ने एक वेबसाइट भी बनाई है। यहां डिजिटल तिरंगा का ऑप्शन दिया गया है। तिरंगे के साथ सेल्फी क्लिक करके आप चाहें तो खुद को डिजिटल तिरंगा में शामिल कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने तीन तरह के झंडों के प्रॉडक्शन का इंतजाम किया है। ये डाकघरों में भी उपलब्ध होंगे। तिरंगे को ऑनलाइन भी खरीदा जा सकेगा


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू होने के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया।



आज सुबह हमने गुवाहाटी में प्रभात फेरी का आयोजन किया। हम सभी ने भाग लिया। मैं असम के लोगों से हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील करता हूं । 




हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देश के हरेक नागरिक के दिल में देशभक्ति को बढ़ावा देना है। इस बीच स्वतंत्रता सेनानियों के घरों की पहचान करके हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस बैंड की धुन बजाई जाएगी। छात्रों, एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों की प्रभात फेरियां भी निकलेंगी।




  31 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में लोगों से आग्रह किया था कि वे आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 13-15 को आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हों। इसके साथ ही उन्होंने अपील की थी कि लोग अपने सोशल मीडिया पेज पर प्रोफाइल पिक्चर के रूप में 2-15 अगस्त तक तिरंगा झंडा लगाएं।