Headlines
Loading...
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय 39 जीपीसीके एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय 39 जीपीसीके एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा यात्रा



आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को केवि 39 जीटीसी के एनसीसी कैडेटों और स्काउट के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली।



 यात्रा को विद्यालय के प्राचार्य बी पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इसके बाद कैडटों ने हाथों में तिरंगा लेकर जय हिंद, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। उन्होंने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।



तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्राचार्य बी पांडेय ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स और स्काउट से जुड़े बच्चों के मानस पटल पर सदैव देश के नायकों और आजादी दिलाने वाले शहीदों की याद ताजा रहे, इसी उद्देश्य से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।



आजादी की रक्षा करने के लिए हमें शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेकर देश प्रेम की भावना जागरूक करनी होगी। बच्चे देश के भविष्य हैं, आने वाले समय में उन्हीं के हाथ देश की बागडोर होगी। ऐसे में उन्हें अभी से तैयार रहना होगा। प्राचार्य के संबोधन के बाद कैडेटों और स्काउट से जुड़े बच्चों ने विद्यालय के मुख्य गेट से नारे लगाते हुए चल पड़े।



 छावनी परिसर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में भ्रमण करते हुए उन्होंने स्थानीय नागरिकों में जोश भरा। हाथ में तिरंगा लेकर वे ऊंचे स्वर में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद जैसे नारे लगा रहे थे। यात्रा को देख सड़क से गुजरने वाले लोग भी उनके उत्साह को देख रुक जा रहे थे। बच्चों ने सड़क के किनारे पड़ने वाले घरों और बाजारों में लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया।