Headlines
Loading...
अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लहराएगा 100 फीट का तिरंगा झंडा

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लहराएगा 100 फीट का तिरंगा झंडा


अयोध्या। कैंट स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराने का निर्णय रेल प्रशासन ने लिया है, जिसकी तैयारी भी आरंभ हो चुकी है।रेलवे स्टेशन परिसर में मुख्य द्वार के ठीक सामने स्थित मंदिर के निकट राष्ट्रीय ध्वज के लिए पोल लगाया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए अधिकृत संस्था पावर विजन के सहायक अभियंता धीरेंद्र श्रीवास्तव ने यहां पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अवधेश मिश्र ने उन्हें प्रस्तावित स्थल व मानचित्र का अवलोकन कराया।

अयोध्या में राष्ट्र मंदिर के रूप में राममंदिर तेजी से आकार ले रहा है। जिले में अमृत महोत्सव को लेकर इस बार घर-घर तिरंगा फहरा कर इसे लोकोत्सव का स्वरूप देने की तैयारी चल रही है। इसी बीच रेलवे की ओर से आया यह निर्णय सभी राष्ट्रप्रेमियों का उत्साह बढ़ाने वाला है।