Headlines
Loading...
वाराणसी : यूपी कालेज छात्रसंघ चुनाव में सुधीर सिंह बने अध्यक्ष, वहीं प्रतीक उपाध्याय उपाध्यक्ष और अभिषेक बने पुस्तकालय मंत्री।

वाराणसी : यूपी कालेज छात्रसंघ चुनाव में सुधीर सिंह बने अध्यक्ष, वहीं प्रतीक उपाध्याय उपाध्यक्ष और अभिषेक बने पुस्तकालय मंत्री।

                          Vinit Jaishwal City Reporter

वाराणसी। कड़ी सुरक्षा व गहमागहमी के बीच शुक्रवार को उदय प्रताप स्वायत्तशासी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर प्रतीक उपाध्याय व पुस्तकालय मंत्री पद पर अभिषेक सिंह निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वहीं महामंत्री पद पर शिवम सिंह व चारों संकाय प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध निर्वाचन चुन लिए गए थे। 

वहीं परिणाम घोषित होने के तत्काल बाद प्राचार्य डा. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने नव निर्वाचित छात्रसंघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने सात मई को कालेज बंद रहने की भी घोषणा की। वहीं शपथ ग्रहण के बाद पुलिस प्रशासन ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी जीप में बैठाकर उन्हें घर छोड़ा।

वहीं प्रधान चुनाव अधिकारी डा. बनारसी मिश्र के मुताबिक अध्यक्ष पद पर निर्वाचित सुधीर 1209 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उत्तम कुमार सिंह को शानदार 420 मतों के अंतर से पटकनी दी। उत्तम को 789 मत ही मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रतीक 1032 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अभय सिंह को महज 54 मतों के अंतर से पराजित किया। अभय को 978 मत मिले। 

वहीं इस क्रम में पुस्तकालय मंत्री पद पर निर्वाचित अभिषेक को 761 मत मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिवाकर पांडेय को 666 मत मिले। उन्होंने 511 मतों के अंतर से दिवाकर शिकस्त दी। इसी पद पर एक अन्य प्रत्याशी हरिओम को 511 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा।

वहीं परिसर व उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात थे। मतदान की प्रक्रिया सुबह दस से शुरू हुई। दोपहर दोपहर एक बजे तक 5080 मतदाताओं में से 2055 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार 40.45 फीसद वोट पड़े। इसमें छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर 145 वोट नोटा इनमें से कोई नहीं पड़े। जबकि 74 मत अवैध घोषित किए गए। गत वर्ष छात्रसंघ के चुनाव में 56.93 वोट पड़े थे। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 16.48 फीसद कम वोट पड़े।